Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

ओएनजीसी के सहयोग से बाढ़ प्रभावित परिवारों को वितरित की गई राहत सामग्री

 

 

देहरादून। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक्शन एंड रिसर्च सोसाइटी, देहरादून द्वारा ओएनजीसी सीएसआर के सहयोग से रविवार को सहस्रधारा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में प्रभावित परिवारों को दो तिरपाल शीट, एक स्लीपिंग बैग और टेंट आदि आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाना और समाज में सहयोग एवं मानवीय संवेदनाओं को सशक्त बनाना है।

 

इस अवसर पर ओएनजीसी अधिकारियों ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कॉर्पोरेट क्षेत्र और सामाजिक संगठनों का ऐसा संयुक्त प्रयास ही समाज में वास्तविक परिवर्तन की दिशा तय करता है।

 

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल को सराहते हुए इसे “मानवता के प्रति समर्पित कदम” बताया। संस्था ने इस सहयोग के लिए ओएनजीसी के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम में ओएनजीसी की ओर से नीरज कुमार शर्मा, सीजीएम एवं हेड–एचआर सर्विसेज, चंदन सुशील सजन, जीएम (एचआर) एवं इंचार्ज–सीएसआर, तथा अरुण सिंह, मैनेजर (एचआर)–सीएसआर उपस्थित रहे। , नेहा जोशी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा), वीर सिंह चौहान (जिला पंचायत सदस्य), संजय सिंह राणा, राकेश, हरीकेश चंद्र मिश्रा, सोनिया थापा, सचिन थापा सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

 

 

 

Related posts

अनुसूचित जाति की भूमि पर कब्जे का प्रयास: लेखपाल की संदिग्ध भूमिका, एसएसपी को FIR में नामजद करने के निर्देश

cradmin

श्री बद्रीनाथ के चरण पादुका में फंसे साधुओं को एसडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू

prabhatchingari

ऑपरेशन कालनेमि” – देवभूमि की आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस का शिकंजा

cradmin

तुलाज़ इंस्टीट्यूट के वार्षिक फेस्ट ‘संस्कृति 2025’ का शुभारंभ

prabhatchingari

महिला सशक्तिकरण को मिलेगा मंच, 8 मार्च को ‘डून ग्लैम गर्ल’ प्रतियोगिता

cradmin

वार्षिक पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र पाकर खिल उठे स्वयंसेवियों के चेहरे

cradmin

Leave a Comment