Prabhat Chingari
उत्तराखंड

ग्राफिक एरा में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस कैडेट्स को दो लाख के नगद पुरुस्कार

देहरादून, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी व ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में 76वा गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह ने ध्वजारोहण किया और एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स की परेड की सलामी ली। डॉ. नरपिंदर सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस देश के संविधान में निहित सिद्धांतों व आदर्शों को बनाए रखने की महत्वता को दर्शाता है। देश के विकास में योगदान देने के लिए हर क्षेत्र के लोगों को साथ मिलकर कार्य करना चाहिए। यह न सिर्फ वर्तमान बल्कि भविष्य को और ज्यादा बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला की ओर से कुलपति डॉ. सिंह ने शानदार परेड में शामिल एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स को डेढ़ लाख रुपए का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में कुलपति प्रो. राकेश कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया और एनसीसी महिला विंग की परेड की सलामी ली। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को देश के संविधान के बारे में जागरूक करना आवश्यक है। चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला की ओर से कुलपति प्रो. शर्मा ने परेड में शामिल एनसीसी कैडेट्स को पचास हजार व सृष्टि धसमाना, अनूप भारती, आयूष और ब्राह्माज़ ग्रुप को देश भक्ति के गीत प्रस्तुत करने के लिए पंद्रह हजार का नगद इनाम पुरस्कृत करने की घोषणा की।

Related posts

जिला प्रशासन का जनदर्शन: जन सुरक्षा की गारंटी, कड़े व बड़े एक्शन मौके पर ही

cradmin

20 अप्रैल को आयोजित होगी संगीतमयी शाम ‘ओल्ड इज़ गोल्ड नाइट’

prabhatchingari

देहरादून की धड़कन ‘घंटाघर’ दिखने लगा भव्य स्वरूप में

cradmin

भक्ति और आस्था का संगम, गोविंदगढ़ में सजा माँ शक्ति महोत्सव

cradmin

महाराज के प्रयासों से सतपुली झील निर्माण को नाबार्ड से 5634.97 लाख की धनराशि स्वीकृत*

prabhatchingari

चमत्कार के नाम पर धोखा, बाबा गिरफ्तार”

cradmin

Leave a Comment