*जोशीमठ निवासी सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी उत्तर प्रदेश में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
मुख्यमंत्री योगीआदित्य नाथ ने चमोली जिले के जोशीमठ निवासी सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी को उत्तर प्रदेश में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उन्हें शुभकामनाएं दीं हैं। अध्यक्ष ने कहा कि देश की सुरक्षा में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी देना संपूर्ण उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है।
उल्लेखनीय है कि लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी भारतीय सेना की मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के पद से सेवा निवृत हुए थे। लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी ने भारतीय सेना के कई महत्वपूर्ण अभियानों में भाग लिया है। उन्हें बेहतर सैन्य सेवाओं के लिए परम विशिष्ट सेवा मैडल, अति विशिष्ट व विशिष्ट सेवा मैडल प्रदान किया जा चुका है।
सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी उत्तर प्रदेश में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त
By: prabhatchingari
On: Wednesday, January 17, 2024 7:00 AM
---Advertisement---





