Prabhat Chingari
उत्तराखंड

31 अक्टूबर तक प्रदेश की सड़कें हों गड्ढा मुक्त

 

 

देहरादून, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  आवास पर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश में निर्माण एवं नव निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि मानसून अवधि पूर्ण हो चुकी है, ऐसे में अब सभी विभाग धरातल पर कार्यों को गति दें।

 

लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सभी सड़कों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गड्ढा मुक्त बनाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए।

 

उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों से बार-बार सड़क संबंधी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जाए और कार्यों की गुणवत्ता पर कड़ी नजर रखी जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करने तथा 31 अक्टूबर तक पैचवर्क कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर प्रमुख सचिव  आर.के. सुधांशु, सचिव  शैलेश बगोली, डॉ. पंकज पांडेय,  विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक  ए.पी. अंशुमान, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते एवं अपर सचिव  बंशीधर तिवारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

चिकित्सालय में ऑटोमेटेड पार्किंग; महिला हिलांस कैंटीन, ब्लड बैंक से डॉक्टर्स, स्टॉफ, जनमन गदगद

cradmin

शिमला बाईपास पर फिर टूटा कहर, सड़क पार कर रही महिला की गई जान

cradmin

महाविद्यालय जोशीमठ में छात्र संघ चुनाव 27 सितंबर को सम्पन्न

cradmin

जनता की समस्याओं के समाधान की ओर एक कदम: ऋषिपर्णा सभागार में जन सुनवाई, 105 शिकायतें प्राप्त

cradmin

दून में दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, डिपोर्ट की तैयारी

cradmin

आर्यन स्कूल में आयोजित हुआ इन्वेस्टिचर समारोह

prabhatchingari

Leave a Comment