Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

मेधावी छात्रों के लिए ‘वरदान’ बनी छात्रवृत्ति योजनाएं, 21 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिला लाभ

 

देहरादून। प्रदेश के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से निरंतर सहयोग प्रदान कर रही है। सरकार की इन पहलों का ही परिणाम है कि अब तक प्रदेश के 21 हजार 743 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत लाभ मिल चुका है।

राज्य सरकार द्वारा अब तक 17 करोड़ 67 लाख 77 हजार 300 रुपये की छात्रवृत्ति राशि पात्र विद्यार्थियों को वितरित की जा चुकी है। इनमें मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत सर्वाधिक 17 हजार 852 विद्यार्थियों को लाभ मिला है।

प्रदेश में मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के साथ ही डॉ. शिवानंद नौटियाल स्मृति छात्रवृत्ति योजना, श्रीदेव सुमन राज्य योग्यता छात्रवृत्ति योजना और राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कोर छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश से बाहर स्थित सैनिक स्कूलों में अध्ययनरत मेधावी छात्रों को भी सरकार द्वारा छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सदन में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 6 से 12 तक के मेधावी विद्यार्थियों को 600 से 1200 रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि श्रीदेव सुमन राज्य योग्यता छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अब तक 3,289 विद्यार्थियों को लाभ मिला है, जबकि डॉ. शिवानंद नौटियाल स्मृति छात्रवृत्ति योजना के तहत 527 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है।

सरकार का कहना है कि इन योजनाओं का उद्देश्य प्रदेश के मेधावी छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी शिक्षा को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

Related posts

राज्य में होगी प्रवासी शिक्षा केन्द्रों की स्थापनाः डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

प्रवासी उत्तराखण्डियों से अपनी जन्म भूमि के किसी दुर्गम क्षेत्र के गांव को गोद लेने की अपील,मुख्यमंत्री

prabhatchingari

क्रिसमस और नए साल के लिए दून पुलिस तैयार, हुड़दंगियों पर सख्ती के निर्देश

cradmin

मुख्य सचिव ने ली कार्बन क्रेडिट के सम्बन्ध में बैठक

cradmin

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 1121 मरीजों ने उठाया लाभ

prabhatchingari

यूसीसी लागू करने पर महाराज ने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया

prabhatchingari

Leave a Comment