Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

जोशीमठ के पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

देहरादून/चमोली, जोशीमठ के माध्यम से SDRF टीम को सूचना मिली कि मारवाड़ी के पास एक व्यक्ति के बहने की सूचना है जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट जोशीमठ से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक देवीदत्त बर्थवाल के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम को ज्ञात हुआ कि दो युवक स्कूटी से जा रहे थे जिस दौरान मारवाड़ी के पास सड़क पर आए नाले के तेज बहाव में स्कूटी अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक स्कूटी सहित नदी में गिर गए। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।

SDRF टीम ने जिला पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को नदी से सुरक्षित निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया, जिसके उपरांत उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। वहीं, मृतक के शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।

*घायल युवक:*
पारस चौहान पुत्र श्री मनोज चौहान, (उम्र 19 वर्ष), निवासी उरगम, जोशीमठ।

*मृतक* :
प्रवीण रावत पुत्र श्री राकेश रावत, (उम्र 20 वर्ष),निवासी सुनील गांव, जोशीमठ।

Related posts

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आएंगे उत्तराखंड, कार्यकर्ताओं में उत्साह

prabhatchingari

श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 10 मई को खुलेंगे

prabhatchingari

यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर सिलक्यारा-पौलगांव (बड़कोट) सुरंग 16 अप्रैल को होगी आरपार सीएम के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर डीएम का निरीक्षण

prabhatchingari

उत्तराखंड ने फिर अन्य राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखा पत्र, बिना पंजीकरण के चारधाम यात्रा पर न आने दें लोग,

prabhatchingari

“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के साथ बदरीनाथ, केदारनाथ एवं ज्योतिर्मठ में भव्य आयोजन

cradmin

चारधाम यात्रा के दौरान सख्त चेकिंग ‘पुलिस सीआईडी’ बोर्ड लगाना पड़ा महंगा,

prabhatchingari

Leave a Comment