Prabhat Chingari
उत्तराखंड

एसडीआरएफ फ्लड कंपनी द्वारा 165 कांवड़ियों की बचाई जान, कमांडेंट ने जवानों को दिया प्रशस्ति पत्र

देहरादून: एसडीआरएफ वाहिनी जॉलीग्रांट में कांवड़ मेले के दौरान उत्कृष्ट ड्यूटी निभाने वाले एसडीआरएफ जवानों को सम्मानित किया गया। कांवड़ मेला 2024 के दौरान एसडीआरएफ फ्लड कंपनी टीम ने अपने साहस और तत्परता से 165 कांवड़ियों की जान बचाई। इस महत्वपूर्ण कार्य में विशेष योगदान देने वाले एसडीआरएफ फ्लड कंपनी के जवानों को एसडीआरएफ के कमांडेंट श्री मणिकांत मिश्रा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनका मनोबल बढ़ाया।

कांवड़ मेले के दौरान संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने में एसडीआरएफ के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपनी सेवा और समर्पण से उन्होंने सुनिश्चित किया कि हर कांवड़िया सुरक्षित रहे। एसडीआरएफ कमांडेंट श्री मणिकांत मिश्रा ने इस मौके पर कहा, “हमारी टीम ने जिस प्रकार से कांवड़ मेला के दौरान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना किया और लोगों की जान बचाई, वह वास्तव में सराहना के योग्य है।”

इस अवसर पर क्वार्टर मास्टर श्री राजीव रावत, इंस्पेक्टर ट्रेनिंग श्री प्रमोद रावत और इंस्पेक्टर श्री कविंद्र सजवान भी उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, पहाड़ों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

cradmin

आईपीआर जागरूकता को लेकर पीजी कॉलेज गोपेश्वर में 12वां व्याख्यान आयोजित

cradmin

ग्राफिक एरा में गैर-शिक्षण कर्मचारियों को टीमवर्क व प्रबंधन की ट्रेनिंग

cradmin

आर जी हॉस्पिटल्स ने सबसे बड़ी मैराथन करा के हासिल की अपार सफलता

prabhatchingari

योग का शाश्वत विज्ञान—परमसत्य से संबद्धता- डॉ. मंजु लता गुप्ता

cradmin

MDDA क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लाॅटिंग व निर्माण पर कार्यवाही कर ध्वस्तीकरण व सीलिंग की गयी

cradmin

Leave a Comment