---Advertisement---

पैराग्लाइडर के लिए देवदूत बने SDRF जवान

By: prabhatchingari

On: Thursday, October 10, 2024 11:08 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून/टिहरी,पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण के दौरान एक पैराग्लाइडर असंतुलित होने के कारण कोटि कॉलोनी के पास टिहरी झील में गिर गया।

प्रशिक्षण के दृष्टिगत पूर्व से ही झील में तैनात SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी राकेश रावत के नेतृत्व में तत्काल मोटर बोट की सहायता से रेस्क्यू हेतु रवाना हुई।

पैरा ग्लाइडिंग प्रशिक्षण के दौरान पैराग्लाइडर को पैराशूट की सहायता से प्रतापनगर से कोटि कॉलोनी तक आना होता है। इसी दौरान उक्त पैराग्लाइडर का संतुलन बिगड़ने के कारण वह टिहरी झील में गिर गया।

SDRF टीम द्वारा बिना देरी किये तत्काल मोटर बोट की सहायता से उक्त युवक *ऋषि, उम्र 26, निवासी- नैनीताल* तक पहुँच बनाकर उसे सकुशल रेस्क्यू कर बोट में चढ़ाकर झील से निकाला गया।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment