Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों ने तैराकी में दिखाया दम-खम, उपविजेता ट्रॉफी की हासिल।*

देहरादून , 40 वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार में आयोजित तैराकी/क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में उपनिरीक्षक आशीष त्यागी के नेतृत्व में SDRF की टीम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए SDRF उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि डीआईजी पीएसी श्रीमान जन्मेजय खंडूड़ी महोदय द्वारा एसडीआरएफ की टीम को चल- वैजयंती उपविजेता ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
श्री मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF द्वारा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु जवानों को बधाई देते हुए प्रशंसा की व मनोबल बढ़ाया।
SDRF जवानों द्वारा किये गए प्रदर्शन का विवरण निम्नवत है:-
◆ आरक्षी नितेश खेतवाल ने 400 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक, 800 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक एवं 1500 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक हासिल किया।

◆ आरक्षी नवीन सिंह ने 100 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक, 200 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक, 50 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक हासिल किया।

◆ आरक्षी शिवम् सिंह ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक में काँस्य पदक, 200 मीटर बैक स्ट्रोक में रजत पदक हासिल किया।

◆ 4X200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले प्रतियोगिता में आरक्षी
नवीन सिंह, अजय सिंह, शिवम सिंह व नितेश खेतवाल द्वारा संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया।

◆ 4X100 मीटर मिडले प्रतियोगिता में आरक्षी नवीन सिंह आरक्षी शिवम सिंह आरक्षी अजय सिंह फायर मैन नितेश खेतवाल द्वारा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया गया है।

◆ 4X100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले प्रतियोगिता में आरक्षी नवीन सिंह अजय सिंह, शिवम सिंह व नितेश खेतवाल द्वारा संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया।

Related posts

AI की ताकत से सुरक्षा और स्वास्थ्य में क्रांति, देहरादून के रवि शर्मा का अंतरराष्ट्रीय नवाचार

cradmin

मिट्टी से मिट्टी तक : आईआईटी रुड़की का भूसे से पर्यावरण-अनुकूल टेबलवेयर बनाने का नवाचार

cradmin

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने NEET और JEE उम्मीदवारों के लिए लॉन्च किया एक नया हिंदी यूट्यूब चैनल

prabhatchingari

आज का राशिफल: कर्क-धनु के लिए प्रगति का दिन, कुंभ-मीन के लिए मेहनत जरूरी

cradmin

ग्राफिक एरा में कौथिक 25 मंडुवे और बुरांश से बने विदेशी व्यंजन

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

cradmin

Leave a Comment