Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

 

देहरादून,
नवदुर्गा मंदिर, पोस्ट ऑफिस कॉलोनी, क्लेमेनटाउन देहरादून में नागपंचमी के शुभ अवसर पर श्री शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा व्यास नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने भगवान लक्ष्मी नृसिंह की डोली का पूजन कर भजनों के साथ कथा का विधिवत श्रीगणेश किया।

मुख्य यजमान नवदुर्गा कीर्तन मंडली की महिलाओं की उपस्थिति में पूजन प्रारंभ हुआ। इससे पूर्व मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई, जिसका विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य संजय डोबरियाल एवं कर्मकांडाचार्य आचार्य मुकेश नौडियाल के मार्गदर्शन में पंचांग पूजन, व्यास पीठ पूजन एवं वेदी पूजन विधिपूर्वक सम्पन्न हुआ। व्यास पीठ पर कथा व्यास स्वामी रसिक महाराज का विधिवत पूजन एवं सम्मान किया गया।

नवदुर्गा कीर्तन मंडली की अध्यक्ष  उषा धस्माना ने बताया कि यह कथा 29 जुलाई से 8 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा के साथ प्रतिदिन 1008 पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर महारुद्राभिषेक किया जाएगा। समापन अवसर पर 8 अगस्त को विशाल हवन एवं महाप्रसाद वितरण होगा।

आज की कलश यात्रा में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिनमें विनोद राई, कमल नेगी, लक्ष्मण डबराल, बृज किशोर यादव, रमेश जेटली, कमल बडोला, दिनेश डबराल, अभिषेक परमार, रेखा यादव, प्रदीप राई, ममता राई सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहे।

Related posts

एक वृक्ष मां के नाम” — मातृ-प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संगम

cradmin

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

cradmin

शिक्षा के उत्कृष्ट 15 वर्षों का जश्न : यूनिवर्सल अकादमी देहरादून में हर्षोल्लास

cradmin

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में दो दिवसीय ‘कॉफी मॉर्निंग’ और ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ उत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

cradmin

उत्तराखंड में होगा खेलों का महाकुंभ! राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयारियां जोरों पर : धामी

prabhatchingari

आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत हरबर्टपुर में शुरू हुई तीन दिवसीय कार्यशाला

cradmin

Leave a Comment