Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

एसओजी ने 01 किलो 270 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार

*अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुये एसओजी चमोली ने 01 किलो 270 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद में रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु लगातार चलाए जा रहे चैकिंग अभियान व ड्रग फ्री देवभूमि 2025 अभियान के क्रम में एसओजी चमोली द्वारा जाल बुनते हुये आज दिनांक 04/03/2024 की सुबह ग्रिफ तिराहा जोशीमठ के पास से दो लोगों कुलदीप कुमार पुत्र शंकर लाल निवासी ग्राम करछी जोशीमठ उम्र 36 वर्ष को 650 ग्राम तथा राकेश कुमार पुत्र फती लाल निवासी ग्राम निजमूला उम्र 35 वर्ष को 620 ग्राम अवैध चरस परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से कुल 01 किलो 270 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध कोवताली जोशीमठ पर मु0अ0सं0- 06/24 धारा – 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान अवैध मादक पदार्थों/शराब/शस्त्र की तस्करी व अन्य अवैध गतिविधियों की निगरानी हेतु चमोली पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय है,अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा।

Related posts

स्पिक मैके द्वारा उत्तराखंड में नाया थिएटर की ‘ए मिडसमर नाइट्स ड्रीम’ की प्रस्तुति

cradmin

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग की व्यवस्था करना अनिवार्य : जोगदंडे*

prabhatchingari

लंबित अभियोगों व शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर दिया बल

cradmin

श्री बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा कड़ी, सघन चैकिंग

prabhatchingari

14 डोगरा बटालियन ने अपना प्लेटिनम जुबली समारोह मनाया हर्षोल्लास…

prabhatchingari

यूसीसी मूल सरोकारों से ध्यान भटकाने की साजिश -गरिमा मेहरा दसौनी

prabhatchingari

Leave a Comment