Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैलीमनोरंजन

अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर 24 दिसंबर से संगोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन

 

देहरादून।,उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष  मधु भट्ट ने सोमवार को मीडिया सेंटर, सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि परिषद के तत्वावधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती के अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन का शुभारंभ 24 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे संस्कृति प्रेक्षागृह, देहरादून में किया जाएगा। इसके पश्चात 25 दिसंबर 2025 से यह संगोष्ठी प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा स्तर पर आयोजित की जाएगी।

मधु भट्ट ने कहा कि यह आयोजन स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों, उनके सुशासन के दृष्टिकोण तथा उनकी कविताओं के माध्यम से उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी में अटल जी के जीवन से संबंधित साहित्य, कविताएं एवं उनके विचारों का प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर उन वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अटल जी के साथ अथवा उनके नेतृत्व में कार्य किया है। इसके साथ ही कवि सम्मेलन एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

उपाध्यक्ष ने कहा कि संगोष्ठी के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उनके स्टॉल भी लगाए जाएंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा

Related posts

पुलिस उपाधीक्षक चमोली द्वारा थाना गोविन्दघाट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, कार्य-दक्षता एवं व्यवस्थाओं का लिया गया व्यापक जायजा

cradmin

मीन और मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ

cradmin

श्री महं इन्दिरेश अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा धूमधाम से मनाया गया वल्र्ड फिजियोथेरेपी दिवस

cradmin

तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल के फेयरवेल में अक्षत अग्रवाल और प्रिशा सेठी बने ‘मिस्टर एवं मिस तुलाज़

cradmin

मोमेंट्स कैंपेन के ज़रिये भावनात्मक रूप से डायमंड्स के अनमोल होने के साथ-साथ आईजीआई सर्टिफिकेशन के भरोसे को लोगों के सामने लाया गया है

prabhatchingari

उत्तराखंड में उद्योग को नई रफ्तार; पीएचडीसीसीआई के चेयरमैन बने विनीत कुमार गुप्ता, यूकाइटेक्स–2025 की घोषणा

cradmin

Leave a Comment