Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

थूक जिहाद पर सख्त देवभूमि में नहीं चलेगा कोई भी जिहाद-सीएम

उत्तराखंड के अंदर धर्मांतरण नहीं चलेगा’
‘जो गलत चीज है, वह बर्दाश्त नहीं होगी’
‘जल्द ही प्रदेश में यूसीसी भी होगा लागू’

देहरादून,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में धर्मांतरण, अतिक्रमण, भूमि जिहाद और थूक जिहाद नहीं चलेगा और इसे रोकने के लिए उन्होंने समाज के पढ़े-लिखे वर्ग से आगे आने का आह्वान किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां सब मिल-जुलकर रहते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के अंदर धर्मांतरण नहीं चलेगा, अतिक्रमण नहीं चलेगा, लैंड (भूमि) जिहाद नहीं चलेगा। उत्तराखंड में कुछ लोग थूक जिहाद कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश के अंदर थूक जिहाद नहीं चलेगा । मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के अंदर खराब चीजों को रोकने के लिए पढ़े—लिखे लोगों को आगे आना चाहिए। जो गलत चीज है, वह बर्दाश्त नहीं होगी। उत्तराखंड में यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। हाल में पर्यटक नगरी मसूरी में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली के निवासी दो भाई नौशाद अली और हसन अली को चाय के बर्तन में थूकने और उस चाय को ग्राहकों को पिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कठोर, लेकिन जरूरी निर्णय ले रही है। उन्होंने सख्त नकल विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून आदि का जिक्र किया तथा कहा कि जल्द ही प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) भी लागू होने जा रही है ।

Related posts

टिहरी क्वीन्स ने महिला उत्तराखंड प्रीमियर लीग का पहला खिताब जीता

cradmin

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत

cradmin

12 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन व भव्य दीपावली महोत्सव

cradmin

छात्र-छात्राओं से वैज्ञानिक सेलिब्रिटी बनने का आह्वान

prabhatchingari

300 ग्राम प्रतिबंधित कीड़ा जड़ी के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार,

cradmin

देशभर में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों का मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में किया औपचारिक शुभारंभ

prabhatchingari

Leave a Comment