Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

छात्र-छात्राओं ने सीखी प्राचीन राजस्थानी वस्त्र कला

देहरादून,ग्राफिक एरा में आयोजित कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को राजस्थान की प्रसिद्ध वस्त्र कलाओं का प्रशिक्षण दिया गया।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में प्राकृतिक रंगों से रंगाई व प्रिंटिंग की परंपरागत कला पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आज राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिल्पकार दीपक तीतनवाला ने छात्र-छात्राओं को राजस्थान की परंपरागत धरोहरों में शामिल प्राचीन कलाओं डाबू, बागरू और अजरख प्रिंटिंग की जानकारी दी। श्री तीतनवाल ने छात्र-छात्राओं को इंडिगो के प्राकृतिक रंग से कपड़ों की रंगाई, विभिन्न प्रकार के पैटर्न व रंगों का भी प्रशिक्षण दिया।
कार्यशाला का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ़ फैशन डिजाइन ने किया। कार्यशाला में एच. ओ. डी. अमृत दास, डॉ. ज्योति छाबड़ा, गरिमा सिद्दीकी, चक्षु तोमर, अंशिता अग्रवाल, हरप्रीत कौर, लैब असिस्टेंट रजनी नेगी, किरन व गिरीश और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एलएनएस क्लब और मैक्स हॉस्पिटल ने कार्यक्रम किया आयोजित

prabhatchingari

दर्शन-मनौतियों के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, झण्डे जी मेला गुलजार

cradmin

शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से 16 शिक्षक सम्मानित

cradmin

UKSSSC पेपर लीक: मास्टरमाइंड खालिद गिरफ़्तार, चार पहचान में किया था आवेदन

cradmin

दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर उक्त स्थानों पर नियुक्त कि जायेगी अतिरिक्त पुलिस बल

prabhatchingari

दीक्षांत समारोह 2025 आईआईटी रुड़की शैक्षणिक उत्कृष्टता एंव नवाचार का उत्सव मनाएगा

cradmin

Leave a Comment