Prabhat Chingari
उत्तराखंड

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर के छात्र छात्राओं ने उत्तराखंड बोर्ड मैरिट में लहराया परचम

*सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर के छात्र छात्राओं ने उत्तराखंड बोर्ड मैरिट में लहराया परचम*
गौचर (चमोली)
उत्तराखंड बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज घोषित हो चुका हैं , सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर के छात्र छात्राओं ने भी उत्तराखंड बोर्ड मैरिट में अपना परचम लहराया हैं । हर वर्ष की भांति भी इस साल यहां से चार छात्र–छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से उत्तराखंड बोर्ड मैरिट में अपना स्थान हासिल किया हैं। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से हर वर्ष उत्तराखंड बोर्ड मेरिट लिस्ट में यहां के छात्र-छात्राओं का नाम होता हैं ।
इस वर्ष भी संपूर्ण विद्यालय का रिजल्ट बहुत अच्छा रहा हैं अधिकतर छात्र छात्राओं ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं । कक्षा 12th मे अनुराग चौधरी ने 500 अंकों में से 472 हासिल कर उत्तराखंड मैरिट में 11 वाँ स्थान प्राप्त किया हैं । कक्षा 12th में ही पढ़ने वाली छात्रा स्नेहा ने 500 अंकों में से 457 अंक प्राप्त कर 21 वां स्थान हासिल किया । इसके साथ ही हाई स्कूल के रिजल्ट में भी अच्छा प्रदर्शन किया हैं 10th में पढ़ने वाले छात्र तनुज सजवान ने 500 अंकों में से 480 अंक प्राप्त कर उत्तराखंड मैरिट में 11 वां सतह प्राप्त किया हैं । उनके साथ ही 10th में पढ़ने वाली छात्रा रितिका नेगी ने 500 अंकों में से 472 अंक प्राप्त कर उत्तराखंड मैरिट में 23 वां स्थान प्राप्त किया हैं । संपूर्ण विद्यालय में सभी छात्र– छात्राओं का काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है।

Related posts

मतदाताओं की सुविधा के लिये सभी बूथ आकर्षक व मॉडल बनाए जाएंगे……

prabhatchingari

प्रदेश के विद्यालयों में इसी सत्र से बैगलेस-डे लागूः डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

सेवा इन्टरनेशनल उत्तराखंड ने आयोजित किया सीमान्त नीती घाटी के मलारी गांव में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर

prabhatchingari

स्वास्थ्य महाकुंभ में सीएम सहित सभी जनप्रतिनिधि करेंगे प्रतिभागः डॉ. धन सिंह रावत  

cradmin

सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड युनिवर्सिटी) ने एंट्रैंस टेस्टः एसईटी 2025 & एसआईटीईईई 2025 के माध्यम से अंडरग्रेजुएट प्रोग्रामों के लिए आवेदन आमंत्रित किए

prabhatchingari

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पालिका कर्णप्रयाग के सिमली दुग्ध डेयरी मे आयोजित हुआ कार्यक्रम

prabhatchingari

Leave a Comment