Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

सफलताएं और खुशियां परिश्रम से जुड़ी हैं” – डॉ. कमल घनशाला

 

 

देहरादून,  ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में सोमवार को एमबीबीएस का नया शैक्षणिक सत्र इंडक्शन प्रोग्राम के साथ शुरू हुआ। देशभर से पहुंचे नए छात्र-छात्राओं को चिकित्सा पेशे की जिम्मेदारियों, अनुशासन और मानवीय मूल्यों का संदेश दिया गया।

 

इंडक्शन प्रोग्राम का उद्घाटन करते हुए ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता और खुशियों की असली कुंजी है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता से माता-पिता के सपने पूरे होते हैं और लगन व अनुशासन से यह संभव है। छात्रों को नशे, सड़क दुर्घटनाओं और साइबर अपराधों से बचने की भी सलाह दी।

 

डॉ. घनशाला ने ग्राफिक एरा की स्थापना से मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनने तक की यात्रा साझा कर विद्यार्थियों को चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने गीत “रुक जाना नहीं तू कहीं हार के…” से भावी डॉक्टरों को संघर्ष और सकारात्मकता का संदेश भी दिया।

 

इस अवसर पर ग्राफिक एरा अस्पताल के निदेशक डॉ. पुनीत त्यागी ने बताया कि अस्पताल में दुनिया की नवीनतम तकनीक उपलब्ध है। बिना सर्जरी हार्ट का वॉल्व बदलने (टावी) में यह अस्पताल उत्तर भारत का अग्रणी केंद्र है।

 

कार्यक्रम में डीन डॉ. एस.एल. जेठानी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गुरदीप सिंह झीते, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी और अभिभावक मौजूद रहे। ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का यह एमबीबीएस का दूसरा बैच है।

 

 

Related posts

जिलाधिकारी सख्त शहर की कूड़ा उठान व्यवस्था पर , प्रतिदिन हो रही व्यवस्था की मॉनिटिरिंग

prabhatchingari

जोनल एवं सैक्टर अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

prabhatchingari

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्य स्थल पर बने रहने के निर्देश दिए।

prabhatchingari

चारधाम यात्रा के लिए तैयार उत्तराखंड: राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल

prabhatchingari

नन्हे मुन्ने बच्चों ने वसंत पंचमी के अवसर पर बेबी शो में प्रतिभा किया

prabhatchingari

पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बजट: महाराज

cradmin

Leave a Comment