Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

बेटियों को दीजिए आत्मनिर्भर बनने की सीख : रेखा आर्या

देहरादून/हरिद्वार, अपनी बेटियों को जन्म के साथ ही सशक्त बनाने की शुरुआत करिए और हमेशा उन्हें रोटी, कपड़ा, मकान जैसी मूल आवश्यकताओं की पूर्ति में आत्मनिर्भर बनने की सीख दीजिए।यह बात शुक्रवार को सिडकुल हरिद्वार में आयोजित आईटीसी सुनहरा कल के ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल होने आई महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कही।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आईटीसी ने जिस तरह क्षेत्र की 2000 से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद की है वह दूसरी संस्थाओं के लिए भी प्रेरणा बनना चाहिए। रेखा आर्या ने कहा कि बालिकाओं का सशक्तिकरण उनके जन्म के समय से ही होना चाहिए, तभी वे आत्मनिर्भर बनने की सीख के साथ बड़ी होगी। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने देवभूमि की अशक्त महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हाल ही में एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू की है। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने प्रतिभागी महिलाओं को सर्टिफिकेट वितरित किए।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण विभाग बहुत सक्रियता से अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है और प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रधानमंत्री जी के विजन को साकार कर रही है।

इस मौके पर शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, आईटीसी के जनरल मैनेजर सुरजीत सिंह, एचआर हेड अल्ताफ हुसैन, जिला खेल अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरुंग आदि मौजूद रहे

Related posts

CBI की बड़ी कार्रवाई: UKSSSC पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर सहित तीन गिरफ्तार

cradmin

मुख्यमंत्री ने नंदा-गौरा महोत्सव में किया प्रतिभाग

prabhatchingari

अवंतिका सिन्हा बहल बास्क में लेकर आई देहरादून का शानदार सांस्कृतिक अनुभव

prabhatchingari

महिला आयोग की चिंता के बाद एसएसपी अजय सिंह का बयान, दून में महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित

cradmin

चयनित शिक्षकों को दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में दी जायेगी प्रथम तैनाती…

cradmin

घर से बाहर गाड़ी लेकर निकल रहे हैं तो खबर आपके लिए जरूरी है

prabhatchingari

Leave a Comment