Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

हैकाथाॅन में टीम फाउंडर्स बनी विजेता

 

देहरादून,  ग्राफिक एरा में 24 घंटे की हैकाथाॅन में 30 से अधिक टीमों में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। हैकाथाॅन में टीम 404 फाउंडर्स ने प्रथम स्थान हासिल किया और 50,000 रुपए का इनाम अपने नाम किया।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित 24 घंटे की हैकाथाॅन (मारीथाॅन) में छात्र-छात्राओं ने मेहनत और लगन से समुद्री उद्योग की जटिल चुनौतियों के लिए अभिनव समाधान प्रस्तुत कर अपनी असाधारण तकनीकी क्षमता का परिचय दिया। प्रतियोगिता में टीम 404 फाउंडर्स (आदित्यकीर्ति, आदित्य कुमार भारद्वाज, मेघा सिंह, अर्पण सिंह) ने लेटाइम समस्या पर उत्कृष्ट समाधान विकसित कर 50,000 रुपये का प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। टीम टेकनीति (सोनाक्षी नेगी, ऋतिका रावत, सक्षम गोदियाल, सार्थक पुंडीर) ने मौसम पूर्वानुमान पर आधुनिक प्रोजेक्ट तैयार कर 30,000 रुपये का द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि टीम रन टाइम हिलर्स (विदिशा रतूड़ी, विश्वन पटनायक, मेघा जोशी, वंश जेसवाल) ने एआई एजेंट पर रचनात्मक मॉडल प्रस्तुत कर 20,000 रुपये का तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इन विजेता टीमों ने साबित किया कि युवाओं की कल्पनाशक्ति, तकनीकी दक्षता और नवाचार न केवल वास्तविक चुनौतियों का समाधान खोज सकते हैं, बल्कि समुद्री उद्योग के भविष्य को नई दिशा और ऊँचाई भी प्रदान कर सकते हैं।

हैकाथाॅन का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर (टीबीआई) और इंटीग्रेटेड मैरिटाइम एक्सचेंज (आईएमई) ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर टीबीआई ग्राफिक एरा के इनक्यूबेटर मैनेजर हर्ष वर्धन सिंह रावत के साथ चार्वी पांडे, इशिता वशिष्ठ, आईएमई के सीईओ कुणाल नारायण उनियाल और विकास गाडू, अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

इमेजिनेशन एकेडमी ऑफ़ फाइन आर्ट्स में कलाकृतियों को मिली भरपूर सराहना

cradmin

यात्रा मार्ग पर गाड़ियों में संगीत बजाने पर लगा बैन,व इस समय प्रतिबंधित रहेगी यात्रा…..,

prabhatchingari

ड्रग फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करती दून पुलिस

cradmin

तुलाज़ इंस्टिट्यूट में आयोजित हुआ उत्कृष्ट 2025, 2000 से ज़्यादा छात्रों ने लिया उत्साहपूर्ण भाग

cradmin

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ के अंग्रेजी विभाग में विभागीय परिषद का गठन

cradmin

ग्राफिक एरा में नेट ज़ीरो उत्सर्जन पर राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

cradmin

Leave a Comment