Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैलीमनोरंजन

द ग्रेट हिमालयन रेस्क्यू’ डॉक्यूमेंट्री का टीज़र व पोस्टर विमोचन

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  निर्देशक ऋषभ कोहली और प्रशांत उपाध्याय के निर्देशन में परिवर्तन पिक्चर के बैनर तले बनी डॉक्यूमेंट्री ‘द ग्रेट हिमालयन रेस्क्यू’ उत्तराखंड के टीजर और पोस्टर का विमोचन किया।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि ‘द ग्रेट हिमालयन रेस्क्यू’ डॉक्यूमेंट्री में सामूहिक प्रयासों और मानवीय संवेदनाओं का जीवंत चित्रण किया गया है। उन्होंने कहा कि सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन उत्तराखंड के इतिहास का एक प्रेरणादायक अध्याय बन चुका है, जिसमें सभी एजेंसियों, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने अभूतपूर्व समन्वय के साथ कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से लोग इस ऐतिहासिक अभियान में प्रयुक्त तकनीकी दक्षता के साथ-साथ राज्य के जज़्बे और संकल्प की झलक देख सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह फ़िल्म उत्तराखंड की ‘संकल्प और सेवा’ की भावना का प्रतीक है तथा युवा पीढ़ी को कठिन परिस्थितियों में धैर्य, साहस और कर्मनिष्ठा का संदेश देगी।

 

डॉक्यूमेंट्री के निर्देशक ऋषभ कोहली ने बताया कि यह फ़िल्म सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित है, जिसमें मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी स्वयं इस ऐतिहासिक बचाव अभियान की कहानी को विस्तार से प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री न केवल तकनीकी चुनौतियों और मानवीय जुझारूपन को दर्शाती है, बल्कि उत्तराखंड की जड़ों, भावनाओं और नेतृत्व की सच्ची तस्वीर भी सामने लाती है। फ़िल्म की शूटिंग उत्तराखंड में की गई है और इसे शीघ्र ही एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  बंशीधर तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी, उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन  शादाब शम्स, फ़िल्म के निर्देशक ऋषभ कोहली, उनके पिता एवं वरिष्ठ पत्रकार  नीरज कोहली सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

जीआईसी मुवानी में एनडीआरएफ द्वारा आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण

cradmin

जी आर डी इंस्टीट्यूट ने रखी मल्टीस्पेशलिटी चैरिटेबल हॉस्पिटल की नींव 

cradmin

भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोज़गारी के खिलाफ कांग्रेस का निर्णायक बिगुल

cradmin

रजिस्ट्रेशन न होने से ऋषिकेश, हरिद्वार में फंसे यात्रियों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने दिए ये खास आदेश

prabhatchingari

रंग पंचमी आज: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे…

cradmin

द्वि-राष्ट्र सिद्धांत’ नहीं “चतुर्थ राष्ट्र सिद्धांत” की बात करें पाक सेना प्रमुख

prabhatchingari

Leave a Comment