Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

धर्मांतरण केस में आतंकी कनेक्शन का खुलासा, HUT संगठन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार …

 

देहरादून पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आगरा और झारखंड तक फैला नेटवर्क, दुबई कनेक्शन भी उजागर

देहरादून,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त धर्मांतरण कानून के तहत दर्ज प्रकरण में बड़ा खुलासा हुआ है। देहरादून पुलिस ने जांच में पाया कि धर्मांतरण के प्रयास में शामिल एक आरोपी का सीधा संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (HUT) से है। आरोपी झारखंड ATS की कार्रवाई में पहले ही अवैध हथियारों समेत पकड़ा जा चुका है और फिलहाल रांची जेल में बंद है।

देहरादून के थाना रानीपोखरी और प्रेमनगर में उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 के तहत दर्ज दो अलग-अलग मामलों की विवेचना के लिए एसएसपी ने एसआईटी गठित की थी। जांच में पीड़िताओं ने आगरा में गिरफ्तार छह आरोपियों की शिनाख्त की। सभी पर संगठित अपराध और आपराधिक षड्यंत्र की धाराएं बढ़ाई गईं और कोर्ट से वारंट-बी जारी कराया गया।

रानीपोखरी की एक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि झारखंड निवासी अयान जावेद ने उसे मोबाइल व सिम देकर धर्म परिवर्तन और घर छोड़ने के लिए उकसाया। इसी सुराग पर पुलिस टीम झारखंड पहुंची, जहां पता चला कि अयान और उसकी पत्नी शबनम प्रवीन HUT से जुड़े हैं और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए भड़काते थे। झारखंड ATS ने अयान को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था।

प्रेमनगर केस के आरोपी सुलेमान की लोकेशन दुबई में मिली। पुलिस ने गृह मंत्रालय को लुक आउट सर्कुलर जारी करने के लिए पत्राचार किया है।

पुलिस ने पीड़िताओं की समय रहते काउंसलिंग कर न सिर्फ उन्हें, बल्कि अन्य युवतियों को भी धर्मांतरण और आतंकी जाल में फंसने से बचा लिया।

देहरादून पुलिस का दावा है कि इस केस ने धर्मांतरण गिरोह के आतंकी मॉड्यूल को उजागर कर दिया है और अब पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए तेजी से कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

संगठन पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज के बयान से नाराज , 9 सितंबर को करेंगे आवास का घेराव

prabhatchingari

माणा में शुरू पुष्कर कुंभ, दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं आस्था की डुबकी

prabhatchingari

भाजपा के प्रदेश आईटी संयोजक अजीत नेगी चमोली पहुंच कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

prabhatchingari

उत्तराखंड के शशांक ने एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीते तीन पदक, देश का नाम किया रोशन

cradmin

मानस खंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में आधा दर्जन कोर्स शुरू करने की तैयारी

cradmin

आज पहले पड़ाव श्री योगबदरी पांडुकेश्वर पहुंचेगी देव डोलियां 3 मई शायंकाल देव डोलियां श्री बदरीनाथ धाम पहुंचेगी।

prabhatchingari

Leave a Comment