---Advertisement---

गोर्खाली सुधार सभा, नेहरू ग्राम का वार्षिक अधिवेशन अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न

By: prabhatchingari

On: Tuesday, April 15, 2025 6:04 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून,गोर्खाली सुधार सभा, शाखा नेहरू ग्राम का वार्षिक अधिवेशन सर्वेश्वर महादेव मंदिर के सभागार में संपन्न हुआ, जिसमें केंद्रीय एवं स्थानीय स्तर के कई विशिष्ट अतिथियों तथा समाजसेवियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष माननीय पदम सिंह थापा ने की, जबकि केंद्रीय उपाध्यक्षा पूजा सुब्बा चंद्र एवं केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री वाई.बी. थापा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सभा के संरक्षकगण अशोक बल्लभ एवं शुभवन्ती उपाध्याय , पूर्व डीएफओ इंद्रेश उपाध्याय , सेवानिवृत्त कर्नल एस.एम. शाही , राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अनीता छेत्री , राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा सम्मानित करन बोरा , एवं अन्य सम्माननीय सदस्यगण कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत में समाज में विशेष योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।वरिष्ठ नागरिक सम्मान: एस.एम. शाही एवं राजकुमार शाखा सहयोगी सम्मान: रूपा खत्री एवं गायत्री शर्मा
इसके पश्चात, शाखा अध्यक्ष संजय थापा ने वर्ष 2024 की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि सभा द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता हेतु विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत निम्नलिखित मदद की गई:चिकित्सा सहायता: 2 परिवार
कन्या विवाह हेतु सहायता: 1 परिवार,मरणोपरांत सहायता: 1 परिवार
इस दौरान सांस्कृतिक मंत्री वाई.बी. थापा , उपाध्यक्षा पूजा सुब्बा चंद्र , संरक्षक शुभवन्ती उपाध्याय , करन बोरा , एस.एम. शाही , एवं इंद्रेश उपाध्याय ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने समाज और संस्था के विकास हेतु बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किए।

केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंद्रह मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और प्रेरित करते हुए कहा कि
“समाज का हर सदस्य, विशेष रूप से युवा वर्ग, यदि लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहे और अपने समाज, भाषा एवं परिवार के प्रति निष्ठावान रहे, तो वे समाज के उत्थान में अमूल्य योगदान दे सकते हैं।”
अपने संबोधन में उन्होंने आज के सामाजिक परिदृश्य पर चिंता व्यक्त की और कहा कि –
समाज में बढ़ती वैमनस्यता,जातिगत भेदभाव,
पारिवारिक टूटन, सोशल मीडिया पर फैलते दुष्प्रचार ये सभी गंभीर मुद्दे हैं जिनसे हमें सावधान रहना चाहिए। विशेषकर विद्यार्थियों को इस प्रकार की नकारात्मकता से दूर रहकर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होना चाहिए।
अध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी और शाखा से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment