Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की सूनी समस्याएं……

देहरादून,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिये। कैम्प कार्यालय में तैनात अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिये कि जन समस्याओं के जल्द समाधान के लिए जन शिकायतों को यथाशीघ्र संबंधित विभागों को भेजा जाए और विभाग द्वारा शिकायतों और समस्याओं पर की गई कार्यवाही की जानकारी ली जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए, यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता एवं अन्य समस्याएं रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किये गये हैं। लोगों को घर बैठे ही अधिकांश सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किये गये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Related posts

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया दो दिवसीय लग्ज़री प्रदर्शनी का शुभारंभ

cradmin

दून में फिर दिखा रफ्तार का कहर, कार ने 6 लोगों को कुचला,चार की मौके पर ही मौत

prabhatchingari

ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, सुआखोली में प्रशिक्षण कार्यक्रम

cradmin

सरस मेला ग्रामीण संस्कृति, कौशल और उद्यमिता को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का मंच

cradmin

साईं इंटरनेशनल रेज़िडेंशियल स्कूल ने ‘उड़ान @ 100 – इंडिया राइजिंग’ थीम के साथ मनाया 8वां फाउंडर्स डे

cradmin

खतरनाक स्टंट करने वाले चार युवक पुलिस हिरासत में, बाइक सीज

cradmin

Leave a Comment