Prabhat Chingari
उत्तराखंड

नए वर्ष के दौरान ट्रैफिक जाम व दुर्घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश…

<strong>देहरादून ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि नव वर्ष के आगमन पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा जाय।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए वर्ष के दौरान ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उचित यातायात प्रबंधन किया जाय । पर्यटन स्थलों पर ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। रात्रि में सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख रास्तों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाए, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घटे। मुख्यमंत्री ने शराब पीकर गाड़ी चलाने, तेज गति से वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक और सुरक्षा प्रबंधों के तहत घटनाओं पर निगरानी रखने के लिए तकनीकी उपायों का अधिकतम इस्तेमाल किया जाए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु, सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए. पी. अंशुमन और उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

Related posts

कत्थक व भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुतियों ने विरासत साधना की महफ़िल को बना दिया अद्भुत व भक्तिमय

cradmin

नन्दा गौरा महोत्सव मातृशक्ति सम्मेलन की तैयारियों में जुटा प्रशासन

prabhatchingari

पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट का कड़ा रुख, निर्वाचन आयोग को नहीं मिली राहत

cradmin

श्रीबदरीनाथ व केदारनाथ धाम को 10 करोड़ दान:बीकेटीसी अध्यक्ष ने जताया आभार      

cradmin

जनपद के 24991 आपदा प्रभावितों को मिले 13 करोड़ 32 लाख 61 हजार: महाराज

prabhatchingari

उत्तरायणी कैथिक महोत्सव–2026 का रंगारंग आगाज़, लोक नृत्यों से गूंजा देहरादून

cradmin

Leave a Comment