देहरादून :-महाशिवरात्रि मेले के उपलक्ष में पीपलेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिन के मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के प्रथम दिन हजारों शिव भक्तों के जलाभिषेक किया तत्पश्चात संस्था के पूर्व अध्यक्ष श्री निर्मल डंडरियाल और पूर्व अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह रावत जी द्वारा मेले का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ महानगर (दक्षिणी) की तरफ से घोष वादन श्रीमान दीपक जी महानगर घोष प्रमुख और साथी स्वयं सेवकों के साथ मधुर धुन के साथ किया गया। मेले में लगे विभिन्न स्टालों में उपलब्ध स्थानीय और कुटीर उद्योगों में निर्मित उत्पादों की स्थानीय लोगों ने जमकर खरीददारी की एवम विभिन्न व्यंजनों और विभिन्न प्रकार के झूलों का आनंद लिया। इस अवसर पर संरक्षक रघुनंदन सिंह रावत , राजेश परमार निवर्तमान पार्षद ,सुनील कुमार एडवोकेट ,पीयूष गौड़,बीरेन्द्र कुमार जितेंद्र जी सायं प्रचारक देहरादून दक्षिणी महानगर घोषवादक दीपक जी प्रियांशु , कुंवर , आकाश , सौरव , पार्थ , आदित्य , युवराज , अभिनव , आयुष
मंदिर समिति केअध्यक्ष अरुण थपलियाल ,सचिव दीपक नेगी, कोषाध्यक्ष राजुल नौटियाल, मेलाअधिकारी अशोक सुंदरियाल , रमेश चमोली , विक्रम नैथानी , चंद्रमोहन , पंकज ठाकुर जी ईश्वर जी राजेश विष्ट , प्रदीप त्यागी , विनोद कठैत , विनोद दंद्रियाल , अभिषेक परमार व संस्था के सभी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पिपलेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा सर्धालुओं का हुजूम आकर्षक का केंद्र रहा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का घोष वादन…..
By: prabhatchingari
On: Friday, March 8, 2024 5:28 PM
---Advertisement---





