Prabhat Chingari
उत्तराखंड

देवभूमि पत्रकार यूनियन के शिष्टमंडल ने की मेयर से शिष्टाचार भेंट

देहरादून, देवभूमि पत्रकार यूनियन, पंजी. की नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी के शिष्ट मंडल ने आज सौरभ थपलियाल, महापौर से शिष्टाचार भेंट कर उनको माल्यार्पण कर बुके प्रदान कर स्वागत किया। मेयर का स्वागत करते हुए यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि वे मीडियाकर्मियों को यथा सहयोग करेंगे। देवभूमि पत्रकार यूनियन महापौर जी द्वारा जनहितार्थ किए जाने वाले कार्यों की जानकारी जनता को देगी । यूनियन के प्रदेश महासचिव डॉ. वी डी शर्मा ने कहा कि शहर की जनता ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड मतों से मेयर को जिताया है । उनकी माननीय सौरभ थपलियाल जी से भारी अपेक्षाएं हैं। उनके नेतृत्व में देहरादून प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा । नवनिर्वाचित मेयर ने यूनियन के शिष्टमंडल का आभार व्यक्त करते हुए यथा सहयोग करने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा, महासचिव डॉ. वी डी शर्मा, विजय जयसवाल, सिद्धनाथ उपाध्याय, कुंवरराज अस्थाना, उपाध्यक्ष, दीपक धीमान, डॉ. जमशेद उस्मानी, शशिकान्त मिश्रा, भुवन उपाध्याय, हरीश खनेडा, नवीन चंद्र जोशी, अनुज अवस्थी आदि मौजूद रहे।

Related posts

सरकार ने नगर निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाया

prabhatchingari

जेहाद और अवैध मदरसों के समर्थन का जनता देगी कांग्रेस को जवाब:भट्ट

prabhatchingari

भक्ति का महासंगम: सत्य साईं मंदिर में दो दिवसीय साधना-आराधना शिविर सम्पन्न, समर्पण और सेवा का गूंजा संदेश

cradmin

लोकगायक किशन महिपाल और सनी दयाल ने उत्तराखंड जनजातीय महोत्सव में दर्शकों को मंत्रमुग्ध

prabhatchingari

हर घर चर्चा-हर घर पर्चा” अभियान के जरिए यूकेडी ने बढ़ाया जनसंपर्क

cradmin

डीएम के निर्देश पर छापेमारी, अवैध सिलेंडरों का बड़ा जखीरा पकड़ा

cradmin

Leave a Comment