Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

पुलिस महानिदेशक ने श्री बद्रीनाथ धाम पहुँचकर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा…..

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड़ द्वारा श्री बद्रीनाथ धाम पहुँचकर लिया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
आज पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड़, अभिनव कुमार द्वारा चारधाम यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं के दृष्टिगत श्री बद्रीनाथ धाम का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। श्री बद्रीनाथ धाम मन्दिर परिसर के आस-पास के स्थानों की सुरक्षा एवं मन्दिर के बाहर एवं अन्दर की सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा भीड़ नियंत्रण हेतु बनाये गये पुलिस प्रबन्धन का जायजा लिया गया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित किया गया।
इस दौरान उनके विषम परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे जवानों की हौसला अफजाई करते हुए निर्देशित किया गया कि चार धाम यात्रा पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु हमारे अतिथि के समान है, हमें अतिथि देवो भव: की भावना के साथ यात्रियों की सुरक्षा एवं सहयोग करते हुए, श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सहभागी बनकर उन्हें सुव्यवस्थित एवं कतारबद्ध तरीके श्री हरि के दर्शन कराकर उनकी सुखद यात्रा संपन्न करवानी है, साथ ही श्रद्धालुओं के साथ मधुर एवं विनम्र व्यवहार कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है। बुजुर्ग, दिव्यांग और बीमार श्रद्धालुओं के लिए मन्दिर समिति के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर सुगमता से दर्शन कराने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस महानिदेशक द्वारा बताया गया है कि उत्तराखण्ड पुलिस आपकी यात्रा को सरल, सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए लगातार तत्पर है, कोई भी यात्री बिना रजिस्ट्रेशन व रजिस्ट्रेशन की तिथि से पूर्व यात्रा पर न आएं।
उत्तराखण्ड पुलिस चारधाम यात्रा के लिए आ रहे सभी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। धामों में भीड़ के अत्याधिक दबाव के कारण वाहनों को विभिन्न जगहों पर रोका जा रहा है। इस यात्रा को यादगार और शांतिपूर्ण बनाने में उत्तराखण्ड पुलिस का सहयोग करे।
इस दौरान चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीजन ड्यूटी में नियुक्त जनपद व बाहरी जनपदों से आये पुलिस बल के ठहरने हेतु आवासीय बैरिक, बिजली, पानी, शौचालयों की व्यवस्थाओं का भैतिक निरीक्षण किया गया।
श्री बद्रीनाध धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों के कारण यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए सम्बन्धित निर्माण इकाई से समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु निर्देशित किया गया।

Related posts

राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस पर डॉ. साहिल महाजन हुए सम्मानित

cradmin

भारतीय न्याय संहिता जैसे नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तराखंड देश में प्रथम

cradmin

पंच व्यास भागवत महोत्सव का आगाज, 208 देवियों के कलश धारण से गूंजेगा क्षेत्र…

cradmin

राष्ट्रीय हरित अधिकरण NGT ने बीआरओ को उत्तराखंड में 10 हजार पेड़ लगाने का निर्देश दिया

prabhatchingari

चारधाम यात्रा के लिये ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें एप्लाई, पढ़ें नियम…

prabhatchingari

बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा,डम्पर ने मारी स्कूटी पर जोरदार टक्कर

prabhatchingari

Leave a Comment