Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

जिला प्रशासन ने पीसीएस की प्रारम्भिक परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थीयों को एक दिन पूर्व परीक्षा केंद्र के समीप आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की

*जिला प्रशासन ने पीसीएस की प्रारम्भिक परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थीयों को एक दिन पूर्व परीक्षा केंद्र के समीप आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जिला प्रशासन चमोली ने पीसीएस की प्रारम्भिक परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थी परीक्षा की निर्धारित तिथि से एक दिन पूर्व परीक्षा केंद्र के समीप आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की गई है। ताकि अभ्यर्थी परीक्षा में सुगमता से प्रतिभाग कर सकें।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि जनपद में 29 जून को गोपेश्वर, कर्णप्रयाग और गौचर में पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाना है। लेकिन बारिश के चलते जनपद की ग्रामीण सड़कें बाधित हो रहीं हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में देरी हो सकती है। जिसे देखते हुए अभ्यर्थियों से परीक्षा दिवस से एक दिवस पूर्व परीक्षा केंद्र के समीप पहुंचकर तैयारियां पूर्ण करने की अपील की गई है। ताकि अभ्यर्थी समय से केंद्र पर पहुंच कर परीक्षा में प्रतिभाग कर सकें।

Related posts

हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी: आत्मनिर्भर भारत की ओर भाजपा का संकल्प

cradmin

कृषि और उद्यान के क्षेत्र में आर्थिकी बढ़ाने के लिए नवाचार पर विशेष ध्यान दिया जाए…

prabhatchingari

नई फोर्स का होने वाला है गठन, इनको किया जाएगा शामिल।

prabhatchingari

संसदीय प्रक्रिया व लोकतांत्रिक की परंपराओं को जानेंगे युवा, करेंगे चर्चा

prabhatchingari

आज का राशिफल: इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, 2 राशियों के लिए चेतावनी

cradmin

रजत जयंती समारोह में झलकी उत्तराखंडी संस्कृति

cradmin

Leave a Comment