Prabhat Chingari
उत्तराखंड

केंद्रीय विद्यालय सवाड़ में शिक्षण कार्य शुरु करने को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज की

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

केंद्रीय विद्यालय सवाड़ में शिक्षण कार्य शुरु करने को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को सवाड़ गांव में केंद्रीय विद्यालय संचालन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय से पूर्व केंद्रीय विद्यालय संगठन मानकों के अनुसार किए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में 2026-27 शिक्षण सत्र में शिक्षण कार्य शुरु करने पर जोर देते हुए अधिकारियों को सभी कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

चमोली जनपद के देवाल ब्लॉक के सैन्य बाहुल्य गांव संवाड़ में केंद्रीय विद्यालय के संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। जिसके तहत यहां केंद्रीय विद्यालय संगठन की आवश्यकता के अनुरूप जहां गांव में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्यालय संचालन की व्यवस्थाएं पूर्ण की जा रही हैं। वहीं ग्रामीणों की ओर से विद्यालय भवन के स्थाई निर्माण हेतु शिक्षा विभाग को 103 नाली भूमि भी हस्तांतरित कर दी गई है।

विद्यालय का संचालन शैक्षिक सत्र 2026-27 में शुरू करने को लेकर जिलाधिकारी ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग, अग्निशमन विभाग और तहसील प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ली।

Related posts

ग्राफिक एरा में वेबसाइट बनाने की रोचक प्रतियोगिता

prabhatchingari

आईएमएस यूनिसन विश्वविद्यालय में आठवां दीक्षांत समारोह का सफल आयोजन

prabhatchingari

प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त कार्रवाई, प्रदेशभर में मेडिकल स्टोर्स पर एफ.डी.ए. की छापेमारी शुरू

cradmin

श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट खुले: पंचकेदारों में द्वितीय केदार के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

prabhatchingari

बारह बफात के जुलूस के दृष्टिगत यातायात प्लान घोषित

cradmin

भौतिक ज्ञान के साथ आध्यात्मिक ज्ञान भी आवश्यक है: लवदास महाराज

cradmin

Leave a Comment