Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के सबसे ऊंचे शिखर पर ग्राफिक एरा का ध्वज लहराया

देहरादून, आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर ग्राफिक एरा का झण्डा फहराया गया। पर्वतारोही राजेन्द्र सिंह नाथ ने 2,228 मीटर की ऊंचाई पर ग्राफिक एरा का परचम लहराया।
एसडीआरएफ के जवान व पर्वतारोही राजेन्द्र सिंह नाथ ने 31 मार्च को यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने आस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को को फतह किया। यह पर्वत 2,228 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। श्री नाथ ने पर्वत के शिखर पर पहुंचकर तिरंगे और उत्तराखंड राज्य के ध्वज के साथ ही ग्राफिक एरा का झण्डा फहराया। उन्होंने दुर्गम चढ़ाई, बर्फीली हवाओं व शून्य से नीचे के तापमान जैसी कठिन चुनौतियों का सामना करने के बाद पर्वतारोहण करने में सफलता प्राप्त की।
इससे पहले श्री नाथ, साउथ अमेरिका के माउंट एकानकागुआ, यूरोप के माउंट एल्ब्रस और अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो व नार्थ अमेरिका के माउंट देनाली को दो बार फतह कर ग्राफिक एरा का ध्वज फहरा चुके हैं। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने पर्वतारोही राजेन्द्र सिंह नाथ को इस उपलब्धि पर बधाई दी। डा. घनशाला ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने के उनके अगले अभियान के लिये शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका साहस राज्य व ग्राफिक एरा के युवाओं के लिये प्रेरणादायक है।

Related posts

प्रदेश की सवा करोड़ जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाएंगे

cradmin

बुध प्रदोष व्रत आज, पंचांग के साथ पढ़ें सभी राशियों का हाल

cradmin

डीजीपी ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती में उम्र सीमा बढ़ाने का दिया आश्वासन

prabhatchingari

निकाय चुनाव को लेकर जनता से राय मांगेगी मूल निवास, भू कानून संघर्ष समिति

prabhatchingari

उत्तराखंड की ऐतिहासिक ऊंची छलांग!

prabhatchingari

लक्ष्मी नारायण भगवान के रूप में पूजे गए दंपति

prabhatchingari

Leave a Comment