Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

विज्ञान से संवरेगा खेती का भविष्य ग्राफिक एरा में एग्रीफेस्ट का भव्य आयोजन

देहरादून,  ग्राफिक एरा में कृषि को विज्ञान से जोड़ते हुए नवाचार और तकनीक का प्रभावी संगम प्रस्तुत किया गया। उत्तराखंड के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी ने कहा कि जब खेती विज्ञान से जुड़ेगी तभी कृषि का भविष्य सशक्त सुरक्षित और समृद्ध होगा।

 

वह आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में एग्रीफेस्ट कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। श्री गणेश जोशी ने कहा कि किसान केवल अन्नदाता नहीं बल्कि पूरे देश को पोषित करने वाला आधार है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी शिक्षा से मिली सीख को जमीन पर लागू करें और खेती को तकनीक नवाचार और वैज्ञानिक सोच से जोड़कर देश की कृषि प्रणाली को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। श्री गणेश जोशी ने ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के चेयरमेन डॉ कमल घनशाला के विज़न की तारीफ करते हुए कहा कि डॉ घनशाला ने ना केवल भारत की मिट्टी को चुना, बल्कि उत्तराखंड को अपनी कर्मभूमि बनाकर ऐसा संस्थान खड़ा किया जिसने हजारों युवाओं के सपनों को दिशा दी और पूरे देश के विकास में एक नई ऊर्जा का संचार किया।

 

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के चेयरमेन डॉ कमल घनशाला ने कहां की जैविक खेती का बढ़ता चलन नई संभावनाएं खोल रहा है और ग्राफिक एरा किसानों व उपभोक्ताओं के बीच एक मजबूत सेतु बनाकर कृषि क्षेत्र के विकास में एवं भूमिका निभा सकता है।

 

श्री गणेश जोशी ने एग्रीफेस्ट के तहत आयोजित कृषि मेले का उद्घाटन किया, जिसने प्रदेश की कृषि परंपरा और स्थानीय उत्पादों को एक मंच पर प्रस्तुत किया। मेले में मेला की स्टाल में मांडवे से बने उत्पादों, पहाड़ी अचार व व्यंजन, विभिन्न प्रकार के मशरूम, पहाड़ी अनाज, स्थानीय पहाड़ी शहद और हैंडमेड क्रोशिया आकर्षण का केंद्र रहे। कृषि मेले में केवल उत्तराखंड की प्राकृतिक विविधता और कारीगरी को दर्शाया बल्कि किसने की मेहनत और भारतीय कृषि परंपरा की झलक पेश की।

 

कृषि संवाद सत्र में उत्तराखंड कृषि निदेशालय की सहायक निदेशक श्रीमती प्रियंका सिंह ने विभाग की नीतियों, योजनाओं और युवाओं के लिए उपलब्ध कैरियर संभावनाओं पर जानकारी दी।

 

एग्रीफेस्ट का आयोजन गग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर ने किया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ अमित आर भट्ट, उमंग स्वायत्त सहकारिता की सचिव मीना कैंतूरा, डीन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर डॉ मुकेश कुमार नौटियाल, एचओडी डॉ अरविंद सिंह नेगी, डॉ नीलम बसेरा, डॉ दीपा नैनवाल समेत अन्य शिक्षक शिक्षक छात्र छात्राएं और किसान शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रज्ञा गोस्वामी ने किया।

Related posts

त्रिस्तरीय निर्वाचित प्रतिनिधियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

prabhatchingari

14 डोगरा बटालियन ने अपना प्लेटिनम जुबली समारोह मनाया हर्षोल्लास…

prabhatchingari

आपदा से निपटने की तैयारी को सुदृढ़ करने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

cradmin

क्लस्टर स्कूल योजना के विरोध में उमट्टा, कालेश्वर और बरसाली के ग्रामीणों ने भेजा ज्ञापन

cradmin

सौहार्द और समरसता के रंग में रंगा होली मिलन, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी बधाई

cradmin

प्रदेश की स्पोटर्स लिगेसी पॉलिसी जल्द लागू होगी : रेखा आर्या

prabhatchingari

Leave a Comment