Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक से शासन ने माँगा स्पटीकरण !

देहरादून – , वीर माधो सिंह भडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्विद्यालय में चल रहे फ़र्ज़ी डिग्री जाँच प्रकरण, भ्रस्टाचार वित्तीय अनिमिताओ की शिकायतो को लेकर पिछले दो माह से चल रहे छात्र आंदोलन में आज उस वक्त नया मोड आ गया जब शासन ने सख्ती दिखाते हुए उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ओमकार यादव, परीक्षा नियंत्रक डॉ. वी. के. पटेल एवं वित्त नियंत्रक विक्रम सिंह जंतवाल से विस्तृत स्पष्टीकरण माँगा है !

छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक से शासन द्वारा स्पष्टीकरण मांगे जाने का स्वागत किया है !

ज्ञातव्य हो कि शासन की जाँच समिति द्वारा कुलपति डॉ. ओंकार यादव द्वारा अपने निकट सम्बन्धी की इ.आर.पी. कंपनी को करोडो रु दिलवाने में सांठ गांठ एवं मिली भगत की पुष्टि, डॉ. ओंकार यादव द्वारा विवादित इ.आर.पी. कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के शासन के आदेश को पूरी तरह से निकालने, तकनीकी शिक्षा सचिव को घूस की पेशकश करने एवं चोरी छिपे कुछ गिने चुने निवेशकों की गुप्त मीटिंग करके आगामी सत्र में भी विवादित इ.आर.पी. कंपनी को जारी रखने के निर्णय को सभी कॉलेजों पर जबरन थोपे जाने के आदेश के बाद से उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों के बीच परीक्षा के मूल्यांकन को लेकर चल रहे जबरदस्त गतिरोध रिजल्ट में हो रही देरी को लेकर छात्र काफी समय से आंदोलित है ! परीक्षा होने के 3 माह के बाद भी अभी तक काफी रिजल्ट घोषित नहीं हुए है !

डी.ए. वी. छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि सॉफ्टवेयर घोटाले, भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनियमितताओं की वजह से रिजल्ट में देरी से छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है ! उन्होंने कहा कि छात्रों के हितो से कोई भी खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा ! सारे रिजल्ट सही तरीके से घोषित नहीं किये जाते है एवं शासन की समिति की रिपोर्ट के आधार पर कुलपति डॉ. ओमकार सिंह एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. वी. के पटेल को तत्काल बर्ख़ास्त नहीं किया जाता है तो हफ्ते से छात्र संघ अपनी मांगो को लेकर विश्विद्यालय में पूर्ण तालाबंदी करने को मजबूर हो जायेगा !

Related posts

ज्योतिर्मठ में स्टेट ओलम्पिक चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में स्वागत रैली का आयोजन

prabhatchingari

एसबीआई कार्ड और फ्लिपकार्ट ने साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण साझेदारी की; फ्लिपकार्ट एसबीआई को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड को लॉन्च किया  

cradmin

मुख्य सचिव आनंदवर्द्धन ने किया सभी विभागों में बायोमैट्रिक को किया अनिवार्य

prabhatchingari

राज्य स्थापना के सभी कार्यक्रम सादगी से मनाये जायेंगे, मार्चुला में बस हादसे के कारण हुआ निर्णय.. सीएम धामी

prabhatchingari

लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान कर परियोजना के निर्माण कार्यो को तेजी से पूरा करें – डीएम।

prabhatchingari

दून पुलिस का बड़ा खुलासा: वाहन चोरी की दो वारदातों का पर्दाफाश, एक शातिर चोर गिरफ्तार

cradmin

Leave a Comment