Prabhat Chingari
राजनीती

केदारघाटी के आपदा प्रभावितों की सुध नहीं ले रही सरकार : नेता प्रतिपक्ष

देहरादून। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि धामी सरकार केदारनाथ आपदा पीड़ितों की कोई सुध नहीं ले रही है। उन्होंने यह आरोप 31 जुलाई को केदारघाटी आपदा में गौरीकुंड से गायब चल रहे 22 वर्षीय युवा हिमांशु नेगी के परिजनों से मिलने के बाद लगाया। हिमांशु नेगी गैरसैण विधानसभा परिसर से लगे गांव परवाड़ी का निवासी है। नेता प्रतिपक्ष को हिमांशु नेगी के पिता नरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि केदारघाटी में आपदा की शाम से हिमांशु का फोन न लगने पर वे तीन अगस्त को सोनप्रयाग पंहुचे। वहां उन्होनें थाना सोनप्रयाग में अपने बेटे की गुमशुदगी की सूचना दी। इसके बाद 12 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज हो पाई। परिजनों का आरोप है कि, सरकार और प्रशासन ने उसके बाद उनके बेटे को ढूंढने का प्रयास करना तो दूर उन्हें कोई सूचना भी नहीं दी है। हिमांशु के परिजनों ने बताया कि, प्रशासन हमेशा एक ही जबाब दे रहा है कि, रेस्क्यू जारी है। यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि अभी तक सरकार ने केदारघाटी में आपदा में हताहत, गुमशुदा, घायलों और बीमारों की कोई सूचना सार्वजनिक नहीं की है। नेता प्रतिपक्ष ने हिमांशु के दादा जमन सिंह नेगी, ताऊ धीर सिंह नेगी , मां, छोटी बहन और अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और हर तरह की मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक मदन बिष्ट और केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत भी मौजूद थे।

Related posts

एपस्टीन फाइल प्रकरण पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी से इस्तीफे की मांग

cradmin

सांसद माला राज्यलक्ष्मी को पुनः प्रत्याशी बनाएं जाने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

prabhatchingari

सीमांत नीती-माणा घाटी के मतदाता पहली बार अपने मूल गांव में करेंगे मतदान*

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

cradmin

भाजपा का संकल्प पत्र ( घोषणा ) जारी

prabhatchingari

नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल सहित 100 पार्षदगणों ने ली अपने पद की शपथ।

prabhatchingari

Leave a Comment