Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

झंडे जी के आरोहण के साथ शुरू हुआ ऐतिहासिक झंडा मेला

देहरादून। प्रेम, सद्भाव व आस्था का प्रतीक देहरादून का ऐतिहासिक झंडा मेला झंडे जी के आरोहण के साथ शुुरु हो गया। इस दौरान गुरू रामराय के जयकारों से वातावरण गूंजायमान रहा। शनिवार प्रातः आठ से नौ बजे दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज की अगुआई में झंडेजी को उतारने की प्रक्रिया के बाद दूध, दही, गंगाजल से ध्वजदंड (झंडेजी) को स्नान कराया गया।

जिसके बाद दस बजे से सादे, सनील गिलाफ के बाद दर्शनी गिलाफ चढाया गया व चंवर गोटों से झंडेजी को सजाया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में संगतें वहां पर मौजूद थी तथा श्री गुरू राम राय की जयकारों से पूरा वातावरण गूंज रहा था। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कडे इंतेजाम किये हुुए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। झंडे मेले के लिए एक अस्थायी कोतवाली को भी स्थापित किया गया।

दोपहर दो बजे से जयकारों के साथ झंडेजी के आरोहण की तैयारियां शुरू हो गयी थी। इस वर्ष ग्राम अहराणा कला जिला होशियारपुर पंजाब के हरभजन सिंह को दर्शनी गिलाफ चढाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके स्वजनों ने यह बुकिंग 108 साल पहले करायी थी। इस अवसर पर दरबार साहिब में देश विदेश की संगतों के साथ ही पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश की संगते गत दिवस ही दरबार साहिब में पहुंच गयी थी।

इस दौरान गुरू महाराज के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज रहा था। झंडेजी के आरोहण के सजीव प्रसारण के लिए विभिन्न स्थानों पर पांच एलईडी स्व्रफीन लगायी गयी थी तथा दरबार साहिब के यूटयूब व फेसबुक पेज पर भी सीधा प्रसारण दिखाया जा रहा था। दोपहर तीन बजे से संगतों ने बल्लियों की कैंची बनाकर झंडे जी का आरोहण शुरू किया।

Related posts

भागवत में भक्ति व ज्ञान की अविरल धारा, श्रद्धालु हुए भावविभोर

cradmin

सिलक्‍यारा सुरंग में पहुंचे धामी, बाबा बौखनाग मंदिर की प्राण प्रत‍िष्‍ठा में होंगे शामिल

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय “नन्दा देवी लोकजात मेले” का शुभारंभ

prabhatchingari

सर्वे भवन्तु सुखिनः’ के संकल्प के साथ निकलेगी 11वीं देव डोली शोभायात्रा

cradmin

क्यों आज भी लाखों लोग आंतरिक शांति के लिए परमहंस योगानंद की ओर मुड़ते हैं

cradmin

श्रीझण्डेजी मेले की भव्यता बढ़ाने पंजाब से पहुंची पैदल संगत …

prabhatchingari

Leave a Comment