Advertisement

जया एकादशी का पुण्य संयोग, सिंह और धनु राशि वालों के लिए सतर्कता का दिन

By: Naveen Joshi

On: Thursday, January 29, 2026 5:52 AM

Google News
Follow Us

 

देहरादून। आज माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि एवं गुरुवार का संयोग है। धार्मिक दृष्टि से आज जया एकादशी का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ होगी। आज इंद्र योग रात्रि 8 बजकर 28 मिनट तक रहेगा, जबकि मृगशिरा नक्षत्र पूरे दिन व रात्रि पार कर शुक्रवार सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक प्रभावी रहेगा।

आज का पंचांग  विक्रम संवत्: 2082 शक संवत्: 1947 ऋतु: शिशिर मास: माघ पक्ष: शुक्ल तिथि: एकादशी (दोपहर 1:56 बजे तक), तत्पश्चात द्वादशीनक्षत्र:रोहिणी – प्रातः 7:32 बजे तक मृगशिरा – इसके बाद अंतरात्रि 5:29 बजे तक इंद्र योग – रात्रि 8:27 बजे तक, विष्टि – दिन 1:56 बजे तक विशेष योग: रवियोग प्रातः 7:32 बजे तक राहु काल: दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक दिशा शूल: दक्षिण (दक्षिण दिशा की यात्रा से बचें) चंद्र स्थिति:चंद्रमा वृष राशि में रात्रि 6:31 बजे तक रहेगा, इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।जन्म संबंधी जानकारी: रात्रि 6:31 बजे तक जन्मे शिशुओं की राशि वृष, इसके बाद मिथुन होगी। नामाक्षर: वु, वे, वो, क, की, कु।

आज का राशिफल

मेष: दिन शुभ रहेगा। नया मकान या संपत्ति खरीदने के योग। दांपत्य जीवन सुखद।

वृषभ: मान-सम्मान में वृद्धि। प्रेम संबंधों में सुधार। सतर्कता जरूरी।

मिथुन: भागदौड़ भरा दिन। जोखिम भरे फैसलों से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कर्क: रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह: विरोधियों से सतर्क रहें। कार्यस्थल पर राजनीति से बचें। धार्मिक आयोजन संभव।

कन्या: व्यवसाय में लाभ। वाहन चलाते समय सावधानी आवश्यक।

तुला: रिश्तेदारों से लाभ। परिवार में सुखद वातावरण, लेकिन तनाव संभव।

वृश्चिक: अचानक धन लाभ। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से संवाद में संयम रखें।

धनु: जल्दबाजी में निर्णय न लें। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।

मकर: परिवार में मांगलिक कार्य के योग। विरोधियों पर विजय मिलेगी।

कुंभ: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संपत्ति संबंधी लाभ संभव।

मीन: रचनात्मक कार्यों में सफलता। संतान पक्ष से शुभ समाचार।

आज का दिन धार्मिक आस्था, संयम और विवेक से निर्णय लेने का है। जया एकादशी के व्रत व भगवान विष्णु की पूजा से विशेष पुण्य की प्राप्ति होगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment