Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीयव्यापार

भारतीय व्यापार मंडल धर्म की रक्षा एवं मानव मूल्यों को बचाने के लिए कोई कसर नही छोड़ेगा – सतीश अग्रवाल

देहरादून, भारतीय व्यापार मंडल के देहरादून इकाई ने अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भारतीय व्यापार मंडल के उत्तराखंड मुख्यालय न्यू कैंट रोड देहरादून में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय व्यापार मंडल उत्तराखंड अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने कहा ” आज अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों की रक्षा के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर जो मार्च और रैलियां निकली जा रही है वह यह दर्शाता है कि हम अपने धर्म की रक्षा एवं मानव मूल्यों को बचाने में लिए कोई कसर नही छोड़ेंगे।

उन्होंने कहा सभी लोग एकत्रित होकर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के विरुद्ध आवाज़ उठा रहे है , धर्म की रक्षा करने और मानव मूल्यों बचाने के लिए हम सभी लोग एक हैं। बांग्लादेश में कितनी ही माता एवं बहनों को बर्बरता से मारा जा रहा है, हिंदू मंदिर तोड़े जा रहे है लोगों के व्यापार उजाड़े जा रहे हैं। हजारों लोगों की रोजी-रोटी छिनी जा चुकी है। हम सभी भारतवासी इन सब हरकतों को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह हिंसा पूरी मानव जाति के लिए एक कलंक है और इसे रोकना ही होगा।

कार्यक्रम में भारतीय व्यापार मंडल देहरादून इकाई के सदस्य एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की 11 भाषाओं में हेल्थ एडवाइजरी, 50 जगह होगी यात्रियों की स्वास्थ्य जांच

prabhatchingari

देहरादून से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा हुई शुरू

prabhatchingari

लुईस फिलिप ने पेश किया ‘मूड्स ऑफ समर’ कलेक्‍शन

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रवासी उत्तराखंडी अतिथियों का आत्मीय स्वागत

cradmin

जी-शॉक (G-SHOCK) ने देहरादून में अपना पहला एक्सक्लूसिव स्टोर किया लॉन्च

prabhatchingari

पीएनबी ने व्यापक डिजिटल और पारंपरिक ऋण समाधानों के साथ एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत किया

cradmin

Leave a Comment