Prabhat Chingari
उत्तराखंड

ग्राफिक एरा में टेक्नोलॉजी का दम, एडब्ल्यूएस जाम में युवाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

 

देहरादून, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘एडब्ल्यूएस जाम’ कोडिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने क्लाउड कंप्यूटिंग, जेनरेटिव एआई, मशीन लर्निंग, डेवऑप्स व साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी चुनौतियों के समाधान प्रस्तुत कर अपनी तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अवलोक डोबरियाल ने लीडरबोर्ड पर प्रथम स्थान हासिल करते हुए ‘अल्टीमेट चैंपियन’ का खिताब अपने नाम किया।

विश्वविद्यालय में छात्रों की क्लाउड कंप्यूटिंग और आईटी संबंधी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से अमेजॉन वेब सर्विस (एडब्ल्यूएस) जाम का आयोजन किया गया। इसमें ग्राफिक एरा के देहरादून, हल्द्वानी और भीमताल परिसरों के 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने एडब्ल्यूएस प्लेटफॉर्म पर जेनरेटिव एआई, मशीन लर्निंग, डेवऑप्स और साइबर सिक्योरिटी से संबंधित समस्याओं के समाधान खोजने के लिए कोडिंग कौशल, रणनीति निर्माण एवं त्वरित निर्णय क्षमता का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में अवलोक डोबरियाल ने पहला स्थान प्राप्त कर ‘अल्टीमेट चैंपियन’ का खिताब जीता। ‘क्रिएटिव पायनियर’ का सम्मान अंशुल रावत को मिला, जबकि हर्षित सुयाल ‘पाथब्रेकर’ रहे। अंश कार्की को ‘एक्सीलेंस प्रोडीजी’ और अहमद को ‘इमर्जिंग स्टार’ का टाइटल प्रदान किया गया। विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

यह प्रतियोगिता ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग और अमेजॉन वेब सर्विस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर डॉ. संतोष एस. सर्राफ, डीन ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स डॉ. डी.आर. गंगोडकर, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपम सिंह, एडब्ल्यूएस इंस्ट्रक्टर निधि सेठ, एडब्ल्यूएस कोऑर्डिनेटर डॉ. आकांक्षा गुप्ता और पीयूष अग्रवाल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड के मिस टैलेंटेड राउंड में प्रतिभागियों ने दिखाया टैलेंट

cradmin

प्रभु श्रीराम के दर्शन कर मन हुआ अभिभूत,खुद को समझती हूं सौभाग्यशाली-रेखा आर्या

prabhatchingari

आज सितारों का असर: वृश्चिक को धन लाभ, मीन को वाणी संयम की सलाह

cradmin

विदेशी छात्र के लिये देवदूत बनी दून पुलिस‌

prabhatchingari

गौरव सैनानी एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

prabhatchingari

सीएम धामी ने देशहित को सर्वोपरि रखने हेतु युवाओं का आह्वाहन किया

prabhatchingari

Leave a Comment