Prabhat Chingari
उत्तराखंड

प्रदेश का पहला माॅडल मदरसा देहरादून के मुस्लिम कालोनी में बनेगा ,बच्चे पढ़ेंगे भगवान श्रीराम का पाठ

देहरादून: मुस्लिम कालोनी देहरादून में प्रदेश का पहला माॅडल मदरसा बनेगा, जिसमें बच्चे भगवान श्रीराम का पाठ पढ़ेंगे। यह कहना है उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स का। उन्होंने कहा, अल्पसंख्यक निदेशालय में वक्फ बोर्ड की की बैठक में शिक्षा समिति की बैठक के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा, राज्य में शुरुआत में चार मॉडल मदरसे बनने हैं। जिनमें पहला मदरसा जल्द ही डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से मुस्लिम कालोनी में बनेगा, जिसमें एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। जो सामान्य विद्यालय की तरह चलेंगे।
कहा, मदरसे में आने वाले जिन बच्चों को उर्दू, अरबी पढ़नी हैं, उन्हें इसके लिए दो घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। बच्चों को स्कूल ड्रेस और पाठ्य पुस्तकें मुफ्त दी जाएंगी। मदरसे के लिए आउटसोर्स से प्रिंसिपल और शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। जिसके शुरुआती खर्च को उत्तराखंड बोर्ड देगा, जबकि भविष्य में इसमें आने वाला खर्च धामावाला मस्जिद, दून अस्पताल दरगाह और पलटन बाजार मस्जिद की ओर से उठाया जाएगा।

बैठक में विधायक मोहम्मद शहजाद, अपर सचिव वन कहकशा नसीम, जिया बानो, डाॅ. हसन नूरी, अनिल अंसारी, इकबाल अहमद, सियाज उस्मान आदि मौजूद रहे।

Related posts

पीवी सिंधु ने ‘नारी शक्ति’ का शुभारंभ किया – ईबीजी ग्रुप की ओर से महिलाओं के सशक्तिकरण की बड़ी पहल

cradmin

महिलाओं के विरुद्ध भेदभाव की इस स्थिति को बदलने की है जरूरत-रेखा आर्या

prabhatchingari

मेष और वृश्चिक को मानसिक तनाव के संकेत, मीन व मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ

cradmin

भाकियू लोकशक्ति उत्तराखंड ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह….

prabhatchingari

गोपेश्वर में हुआ पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन

cradmin

श्री बद्रीनाथ धाम में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए, जवानों को वितरित की गर्म टोपी व रेनकोट

prabhatchingari

Leave a Comment