Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैलीशिक्षा

ग्राफिक एरा में ब्रह्मोस का अनावरण, गूंजा आत्मनिर्भर भारत का संदेश

 

सीईओ डा. जयतीर्थ बोले—ब्रह्मोस राष्ट्रीय गर्व और तकनीकी उत्कृष्टता का प्रतीक

देहरादून,  ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में सोमवार को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के फुलस्केल मॉडल का भव्य अनावरण किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मोस एयरोस्पेस के सीईओ एवं एमडी डा. जयतीर्थ आर. जोशी ने कहा कि ब्रह्मोस केवल एक मिसाइल नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गर्व, एकता, आत्मनिर्भरता और देश की बढ़ती सामरिक शक्ति का सशक्त प्रतीक है।

विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा. जोशी ने कहा कि ब्रह्मोस पिछले ढाई दशकों में वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह भारत को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही है।

उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए कहा कि छात्र ही भविष्य की तकनीकों के विकासकर्ता हैं और देश की दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस मौके पर ब्रह्मोस एयरोस्पेस के पूर्व सीईओ एवं एमडी डा. सुधीर कुमार मिश्रा ने ब्रह्मोस को गति, सटीकता और शक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, नवाचार और कौशल विकास के जरिए आत्मनिर्भर बनने तथा स्टार्टअप्स की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने कहा कि महान वैज्ञानिक सादगी, उच्च विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण के प्रतीक होते हैं। उन्होंने कहा कि डीआरडीओ और इसरो जैसे संस्थानों ने तकनीकी उत्कृष्टता से भारत का गौरव बढ़ाया है और ब्रह्मोस मिसाइल इसकी उत्कृष्ट मिसाल है।

कार्यक्रम के दौरान डा. कमल घनशाला ने मुख्य अतिथि डा. जयतीर्थ आर. जोशी और विशिष्ट अतिथि डा. सुधीर कुमार मिश्रा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग द्वारा किया गया, जिसमें कुलपति डा. नरपिंदर सिंह, प्रो वीसी डा. संतोष एस सर्राफ, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. अमित आर भट्ट, विभागाध्यक्ष डा. सुधीर जोशी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

स्टार्टअप महाकुंभ 2025 में तुलाज़ इंस्टिट्यूट को मिला दूसरा स्थान

prabhatchingari

धर्मांतरण के गिरोह से बचाई गई पीड़िता ने समाज से की सतर्क रहने की अपील

cradmin

योग का शाश्वत विज्ञान—परमसत्य से संबद्धता- डॉ. मंजु लता गुप्ता

cradmin

ड्रग फ्री देवभूमि’ मिशन में उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन—ADG के सख्त निर्देश, दो माह में निपटेंगे सभी बड़े केस

cradmin

गोपेश्वर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरू हुआ केंद्रीय मूल्यांकन

prabhatchingari

चारधाम यात्रा के दौरान खाद्य सुरक्षा पर धामी सरकार सख्त…

prabhatchingari

Leave a Comment