Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीयजीवन शैली

उत्तराखण्ड के युवाओं को जर्मनी में रोजगार और स्टार्टअप अवसरों से जोड़ेगा समझौता

 

 

सीएम धामी की मौजूदगी में उत्तराखण्ड सरकार और जर्मन इनोवेशन हब राइन-माइन के बीच एल.ओ.आई पर हस्ताक्षर

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड सरकार और जर्मनी स्थित इनोवेशन हब राइन-माइन के बीच लेटर ऑफ इन्टेन्ट (एल.ओ.आई) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते के तहत प्रदेश के कुशल युवाओं को स्वास्थ्य, ऑटोमोबाइल, व्यावसायिक प्रशिक्षण, हाइड्रोजन एवं नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी और नवाचार आधारित स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों से जोड़ा जाएगा।

 

सीएम धामी ने कहा कि यह पहल राज्य के युवाओं को वैश्विक रोजगार अवसरों से जोड़ने में अहम साबित होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और राज्य सरकार कौशल विकास तथा विदेशी भाषा प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर कई युवा पहले से ही विदेशों में नौकरी कर रहे हैं।

 

समारोह में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली, विनय शंकर पाण्डेय, सी. रविशंकर, राउनहाइम (जर्मनी) के मेयर डेविड रेंडल, विदेशी निवेश प्रकोष्ठ के सलाहकार सौरभ भगत और इनोवेशन हब राइन-माइन के सीईओ स्टीफन विट्टेकिंड उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण को स्कूल-कॉलेजों में शामिल करने की प्रक्रिया जारी

cradmin

महाराज ने थराली की घटना पर महाराज ने दु:ख जताया

cradmin

कवि कमल वोरा को वर्ष 2024 का नरसिंह मेहता पुरस्कार प्रदान किया जाएगा

prabhatchingari

रजोनिवृत्ति हृदय रोग का जोखिम बढ़ा सकती है, कह रहे हैं होम्योपैथी के डॉक्टर

prabhatchingari

विश्व अंगदान दिवस पर महंत इन्दिरेश अस्पताल ने गुर्दा दानदाताओं का सम्मान

cradmin

अंतरराष्ट्रीय मर्म विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य समापन, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने लिया भाग

cradmin

Leave a Comment