Prabhat Chingari
स्वास्थ्य

एम्स में रुद्रप्रयाग से लाए गए मरीजों को लेकर डॉक्टर और नर्सिंग ऑफिसर में हुआ जमकर विवाद,

ऋषिकेशः एम्स ऋषिकेश के ट्रामा सेंटर में शनिवार की शाम एक डाक्टर और महिला नर्सिंग आफिसर के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि रुद्रप्रयाग हादसे में घायलों को लाया गया था जिनके लिए आपरेशन थिएटर को खाली कराया जा रहा था। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और नाराज डाक्टर ने ड्यूटी पर तैनात महिला नर्सिंग आफिसर के धप्पड़ मार दिया। उसके बाद दोनों के बीच लंबा वाक युद्ध हुआ। अपशब्दों का मौके पर पिटारा खुल गया। वहां मौजूद अन्य नर्सिंग अधिकारियों ने किसी तरह से मामला शांत कराया। घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। संस्थान को शर्मसार करने वाली इस घटना को लेकर नर्सिंग आफिसर्स के संगठन ने एम्स प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है, ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। एम्स प्रशासन की ओर से फिलहाल संबंधित सीनियर रेजिडेंस को निलंबित कर दिया गया है।
शनिवार की शाम रुद्रप्रयाग टेंपो ट्रैवलर हादसे में घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया था। शाम के वक्त ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यहां पहुंचना था। ट्रामा सेंटर के आपरेशन थिएटर को खाली करने की तैयारी चल रही थी। ड्यूटी पर तैनात एक सीनियर रेजिडेंस का वहां मौजूद महिला नर्सिंग आफिसर से किसी मरीज को लेकर विवाद होगया। विवाद इतना बड़ा की उक्त डाक्टर ने नर्सिंग आफिसर पर हाथ छोड़ दिया। बात बिगड़नी शुरू हुई दोनों पक्षों में काफी कहासुनी के बाद नर्सिंग ऑफिसर संगठन के लोग नाराज हो गए। सभी लोग चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए। आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। एम्स की जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार ने बताया की घटना से संबंधित वीडियो की जांच की गई है, प्रथम दृष्टया एम्स प्रशासन की ओर से आरोपी सीनियर रेजिडेंस को निलंबित कर दिया
गया है। एम्स के भीतर बवाल जारी है।

Related posts

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज व कैंसर संस्थान को मिली 11 और फैकल्टी

prabhatchingari

मणिपाल अस्पताल में नई तकनीक से ३० वर्षीय माँ की जान और मातृत्व दोनों सुरक्षित

cradmin

काउंसलिंग के पहले राउंड में ग्राफिक एरा की एमबीबीएस की सभी सीटें भरी

prabhatchingari

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ‘कैंसर संवाद’ का शुभारंभ, नर्सिंग स्टाफ को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

cradmin

विधानसभा भवन में Titan Eye+ के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

cradmin

चिकित्सा शिक्षा विभाग में 54 फैकल्टी को मिली प्रथम तैनाती

prabhatchingari

Leave a Comment