Prabhat Chingari
उत्तराखंड

उत्तराखंड में बड़े स्तर पर होंगे अधिकारी और कर्मचारियों के ट्रांसफर

देहरादून। उत्तराखंड में बड़े स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों के बंपर ट्रांसफर होने वाले हैं। दरअसल लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते विभागों में अभी तक तबादले नहीं हो पाए थे, जबकि 10 जून तक तबादलों की अंतिम समय सीमा है।

चुनाव ड्यूटी में व्यस्त होने की वजह कई विभाग तबादलों की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए है। इस वजह से कई विभागों ने राज्य सरकार से तबादलों की तय सीमा को बढ़ाने की गुजारिश की है।

आचार संहिता हटने के बाद जिलों से लेकर सचिवालय तक कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों को बदला जा सकता है। वर्तमान में कई जिलाधिकारी डेढ़ से दो साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।इधर, जल्द ही प्रदेश में निकाय चुनाव के कारण फिर अचार संहिता लागू हो सकती है, इस कारण भी सचिवालय से लेकर जिलों में तक व्यापक तबादले होने की संभावना है।

Related posts

दैवीय आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे-सीएम धामी

cradmin

श्री हंस जी महाराज की पावन जयंती पर ऋषिकुल हरिद्वार में सत्संग समारोह में उमड़ा भक्तों का सैलाब,

prabhatchingari

कम नहीं मिलेगा राशन, गोदामों में लगे इलेक्ट्रिक कांटे :रेखा आर्या

prabhatchingari

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में वैश्विक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी दिवस की रही धूम

cradmin

सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में की जन सुनवाई बैठकें

prabhatchingari

अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर 24 दिसंबर से संगोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन

cradmin

Leave a Comment