---Advertisement---

केदारनाथ पैदल मार्ग के चीरबासा में हुआ यह हादसा, तीन यात्रियों की मौत,पांच लोग हुए घायल

By: prabhatchingari

On: Sunday, July 21, 2024 1:28 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

*केदारनाथ पैदल मार्ग के चीरबासा में हुआ यह हादसा, तीन यात्रियों की मौत,पांच लोग हुए घायल*
( प्रदीप लखेड़ा )
रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि आपदा कन्ट्रोल रूम को 7.30 बजे के करीब सूचना प्राप्त हुई कि केदारनाथ यात्रा मार्ग चीरबासा के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर आने से कुछ यात्रियों की मलबे में दबने की सूचना है। सूचना मिलते ही यात्रा मार्ग में तैनात सुरक्षा कर्मी जिसमें एनडीआरएफ, डीडीआर,वाईएमएफ प्रशासन की टीम मौके पर है राहत एवं बचाव कार्य में लगी है। रेस्क्यू टीम ने मलबे से तीन व्यक्तियों को निकाल लिया गया है, जो मृतक पाये गये तथा एक घायल व्यक्ति को निकाला गया तथा राहत व बचाव के लिए सर्च अभियान जारी है।
केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुए हादसे में मरने वाले दो लोग महाराष्ट्र व एक तिलवाड़ा से है। बताया जा रहा है कि घटना में 5 लोग गंभीर घायल हैं, इनमे ज्यादातर लोगों के सिर में चोटे आई हैं।
मृतकों के नाम⤵️
1- किशोर अरूण (उम्र 31 वर्ष), निवासी- नागपुर, महाराष्ट्र
2- सुनील महादेव (उम्र 24 वर्ष), निवासी- जलना, महाराष्ट्र
3- अनुराग बिष्ट, निवासी- तिलवाड़ा, रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)
घायलों के नाम⤵️
1- चेला भाई चौधरी, निवासी- गुजरात
2- जगदीश पुरोहित, निवासी- गुजरात
3- अभिषेक चौहान, निवासी- महाराष्ट्र
4- धनेश्वर डाण्डे, निवासी- नागपुर, महाराष्ट्र
5- हरदाना भाई पटेल, निवासी- गुजरात

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment