Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

आदि कैलाश की यात्रा 13 मई से शुरू……

देहरादून ,भगवान शिव के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम आगामी 13 मई से आदि कैलाश यात्रा शुरू करेगा। केएमवीएन की ओर से पहली बार टनकपुर से भी सड़क मार्ग से आदि कैलाश की यात्रा शुरू होगी। इससे पहले यात्री काठगोदाम से आदि कैलाश की यात्रा करते रहे हैं। आदि कैलाश यात्रा के लिए अभी तक 210 श्रद्धालुओं ने कुमाऊं मंडल विकास निगम में बुकिंग कराई है। इसमें टनकपुर से आदि कैलाश के लिए पांच बुकिंग हुुई है। पिछले साल 315 श्रद्धालुओं ने आदि कैलाश की यात्रा की थी।केएमवीएन की ओर काठगोदाम से आदि कैलाश की यात्रा आठ दिन में पूर्ण होती है। इससे श्रद्धालुओं को कैंची, जागेश्वर, पाताल भुवनेश्वर समेत अन्य मंदिरों के भी दर्शन कराए जाते हैं लेकिन पहली बार इस साल टनकपुर से सड़क यात्रा से श्रद्धालु चंपावत, पिथौरागढ़ होते हुए आदि कैलाश की यात्रा पांच दिन में कर पाएंगे। टनकपुर से यात्रा करने पर तीन दिन का समय बचेगा।

Related posts

केदारनाथ के लिए हेली सेवा शुरू ,किराये में मिलेगी 25% की छूट 

prabhatchingari

श्री केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद

cradmin

पर्यटन की दृष्टि से कण्वाश्रम को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: महाराज

prabhatchingari

आज का राशिफल: किन राशियों को रहना होगा सावधान

cradmin

देवभूमि की मातृशक्ति भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में रामलीला मंचन से धन्य हुई

prabhatchingari

अतिथि देवो भवः के भाव के साथ भू-बैकुण्ठ धाम में श्रद्धालुओं का सहारा बन रही मित्र पुलिस

prabhatchingari

Leave a Comment