चमोली ( प्रदीप लखेडा )
राजकीय इंटर कालेज गौचर में आयोजित भव्य विदाई समारोह में एक साथ तीन शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों ने भावभीनी विदाई दी। इसके अलावा गौचर के समीपवर्ती क्षेत्रों में भी सेवानिवृत्त हुऐ शिक्षक, विभागीय कर्मचारियों, अधिकारियों को भी क्षेत्रीय जनता द्वारा उनके कार्यों की सराहना करते हुऐ भावभीनी विदाई दी गई।
नगर क्षेत्र गौचर के राजकीय इंटर कालेज गौचर में सेवारत व्यायाम शिक्षक राजेन्द्र सिंह नेगी, मीना डिमरी और शिशुपाल सिंह नेगी को अधिवर्षता पूर्ण होने पर विद्यालय परिवार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अभिभावकों ने भावभीनी विदाई दी गई। इसके अलावा समीपवर्ती क्षेत्र सिदोली के राइका सिदोली से दिनेश चन्द मैठाणी, ढमढमा जूनियर हाईस्कूल से रणवीर सिंह चौधरी, देवल स्कूल से रणजीत सिंह चौधरी, धारकोट विद्यालय से सविता शैली, कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग के गौचर बीज भण्डार प्रभारी सहायक कृषि अधिकारी, उद्यान विभाग गौचर से उद्यान सहायक बैशाख सिंह असवाल को भी सेवानिवृत्त होने पर उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुऐ समारोह में मौजूद लोगों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।
