Advertisement

आज इन पांच राशियों पर बरसेगी गणेश जी की कृपा, धन-लाभ के योग

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, September 1, 2026 5:03 AM

Google News
Follow Us

देहरादून। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। चतुर्थी तिथि के देवता भगवान गणेश माने गए हैं। मान्यता है कि भगवान गणेश की आराधना से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और कार्यों में सफलता मिलती है। हालांकि, चतुर्थी तिथि को नए शुभ कार्यों के शुभारंभ के लिए सामान्यतः अनुकूल नहीं माना जाता। आज गणेश पूजन और मंत्र जाप करना विशेष फलदायी माना गया है।

पंचांग——, विक्रम संवत: 2083, मास: भाद्रपद, पक्ष: कृष्ण पक्ष, तिथि: चतुर्थी सुबह 7:42 बजे तक, इसके बाद पंचमी, वार: मंगलवार, योग: वृद्धि, नक्षत्र: अश्विनी, करण: बलव, चंद्र राशि: मेष, सूर्य राशि: सिंह, सूर्योदय: सुबह 5:58 बजे, सूर्यास्त: शाम 6:43 बजे, चंद्रोदय: रात 9:06 बजे, चंद्रास्त: सुबह 9:44 बजे, राहुकाल: दोपहर 3:32 से शाम 5:08 बजे तक, यमगंड: सुबह 10:45 से दोपहर 12:21 बजे तक

राशिफल——- मेष:  आनंद और उल्लास से भरा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कार्यों में सफलता के योग हैं। नया लक्ष्य मिल सकता है। आर्थिक लाभ और व्यापार में फायदा होने की संभावना है। मित्रों के साथ यात्रा का योग बन सकता है। मायके पक्ष से महिलाओं को शुभ समाचार मिल सकता है।

वृषभ:  सावधानी से काम लेने की जरूरत है। अचानक घटनाएं चिंता बढ़ा सकती हैं। कार्यस्थल पर दूसरों के काम में हस्तक्षेप से बचें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी और आंखों में दर्द हो सकता है। परिवार में विवाद से बचें। खर्च बढ़ सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें।

मिथुन: परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ के समाचार मिल सकते हैं। उच्च अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। नए ग्राहक व्यापार में लाभ बढ़ा सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। आय में वृद्धि और मित्रों से लाभ के योग हैं।

कर्क: घर की सजावट पर खर्च हो सकता है। व्यापार में लाभ और अटके काम पूरे होने से राहत मिलेगी। सरकारी कार्यों में सफलता के योग हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ बाहर जाने की योजना बन सकती है। भगवान गणेश का ध्यान करें।

सिंह: आलस्य और थकान के कारण दिन कुछ कमजोर रह सकता है। स्वभाव में उग्रता के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। धार्मिक यात्रा का योग है। दोपहर बाद अधूरे काम पूरे होने से राहत मिलेगी।

कन्या: संयम को अपना मंत्र बनाकर चलें। उग्रता के कारण मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। साझेदार के साथ विवाद से बचें और विरोधियों से सतर्क रहें। नया काम शुरू करना टालना बेहतर होगा। खर्च बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी।

तुला: काम के बोझ से राहत के लिए मनोरंजन की ओर ध्यान रहेगा। मित्रों का साथ मिलेगा और खास मित्र के साथ समय बिताकर प्रसन्नता होगी। नए वस्त्र या आभूषण खरीदने का अवसर मिल सकता है। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक: आकस्मिक घटनाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं। मुलाकात या कार्यक्रम रद्द होने से निराशा हो सकती है। परिवार में विवाद से बचें। विरोधियों से सावधान रहें। आय की तुलना में खर्च अधिक रहेगा। नए काम या योजना की शुरुआत आज न करें। धैर्य और संयम से दिन बिताना बेहतर होगा।

धनु: काम में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा हो सकती है। संतान की शिक्षा या स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। अनावश्यक यात्रा से बचें। खान-पान में सावधानी रखें। साहित्य और कला में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है। कार्यस्थल पर दूसरों की कमियां निकालने से बचें।

मकर: ताजगी और स्फूर्ति की कमी महसूस हो सकती है। काम समय पर पूरा न होने से चिंता बढ़ेगी और व्यापार में नुकसान की आशंका रहेगी। परिवार में अनबन मन को उदास कर सकती है। खान-पान और आराम का ध्यान रखें। नए परिचितों से सावधान रहें। दोपहर बाद परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव के योग हैं।

कुंभ: मन प्रसन्न और राहत महसूस करेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से उत्साह बढ़ेगा। भाई-बहनों और पड़ोसियों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा। मित्रों के आगमन से घर में खुशी रहेगी। जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं। यात्रा में सावधानी रखें। दोपहर बाद प्रिय व्यक्ति का साथ और भाग्य वृद्धि के योग हैं।

मीन: क्रोध पर नियंत्रण रखना और अनावश्यक बहस से बचना हितकर रहेगा। खर्च करते समय संयम बरतें और आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। परिवार में मतभेद हो सकता है। शारीरिक और मानसिक स्थिति सामान्य से मध्यम रह सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भगवान गणेश की पूजा और मंत्र जाप करें।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment