🌿 पंचांग–विक्रमी संवत : 2082, शक संवत : 1947
मास : पौष, पक्ष : कृष्ण पक्ष, तिथि : नवमी, नक्षत्र : हस्त
वार : शनिवार, योग : आयुष्मान, सूर्योदय : प्रातः 06:33 बजे
सूर्यास्त : सायं 17:07 बजे, चन्द्रमा : कन्या राशि में,
राहुकाल : 09:40 से 10:57 बजे तक, अभिजीत मुहूर्त : 11:54 से 12:35 बजे तक
🔮 आज का राशिफल
मेष, आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने परिचितों से भेंट संभव है। बेरोजगारों को अच्छी खबर मिल सकती है। विवाह व प्रेम संबंधों के योग बनेंगे।
वृष, सकारात्मक बदलाव के योग हैं। यात्रा का प्रयास सफल होगा। पारिवारिक संपत्ति से लाभ संभव है। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। उधार देने से बचें, वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
मिथुन, परिस्थितियां प्रतिकूल रह सकती हैं। तनाव व उदासी से मन विचलित रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है। नए कार्य शुरू करने से बचें। मेहनत अधिक रहेगी, लाभ अपेक्षाकृत कम मिलेगा।
कर्क, दिन अनुकूल रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। नई योजनाएं साकार होंगी। कार्य में सफलता और नए संबंधों से लाभ के योग हैं। वाणी पर संयम रखें।
सिंह, मिलाजुला फल प्राप्त होगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। भौतिक सुख-सुविधाओं पर व्यय संभव है। नए कार्य आरंभ करने का समय अनुकूल है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या, दिन मिश्रित फलकारक रहेगा। कहीं सफलता तो कहीं निराशा मिल सकती है। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। विपक्षी सतर्कता की मांग करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
तुला, पुराने कार्यों को पूरा करने में समय व ऊर्जा लगेगी। आर्थिक असंतुलन से मन परेशान रह सकता है। नई योजना शुरू करने से पहले पूरी जानकारी लें। पारिवारिक संबंध मजबूत रहेंगे।
वृश्चिक, समय का पूरा लाभ मिलेगा। सहयोग से कार्य सफल होंगे। समझदारी से विवाद सुलझाने में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि और भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे।
धनु, कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। अचल संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझने के संकेत हैं। व्यवसाय में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
मकर, दिन संतोषजनक रहेगा। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण निर्णयों में आपकी भूमिका सराहनीय रहेगी। संवाद में मधुरता बनाए रखें।
कुम्भ, दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। संयम और सहनशीलता से मान-सम्मान मिलेगा। विरोधियों से सतर्क रहें। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें और ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दें।
मीन, पारिवारिक निर्णयों में सहभागिता का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
