Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृतिराष्ट्रीय

आज का राशिफल: वृश्चिक राशि पर शत्रु-रोग-विवाद का साया, मकर-मीन-धनु के भाग्य खुलेंगे

 

13 जनवरी 2026, मंगलवार का पंचांग और राशिफल कन्या राशि वाले आज किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। वृषभ और मिथुन राशि वालों की निर्णय लेने की श्रमता कमजोर रहेगी। धनु और मकर राशि वालों के लिए समय अनुकूल है, विक्रम संवत्: 2082, शक संवत्: 1947, अयन: उत्तरायण, ऋतु: शिशिर ऋतु, मास: माघ, पक्ष: कृष्ण पक्ष, तिथि : दशमी तिथि दिन 3:18 बजे तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि का आरंभ होगा।, नक्षत्र : विशाखा नक्षत्र रात्रि 12:07 बजे तक, तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र लगेगा।, योग: शूल योग रात्रि 7:05 बजे तक रहेगा, इसके बाद गंड योग प्रारंभ होगा।, करण : विष्टि करण दिन 3:18 बजे तक, तदुपरान्त बव करण रहेगा।, चंद्र राशि : चंद्रमा आज सायं 5:21 बजे तक तुला राशि में रहेगा, इसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा।, शुभ चौघड़िया (श्रेष्ठ), चर: 9:58 से 11:17, लाभ: 11:17 से 12:36, अमृत: 12:36 से 1:54, शुभ: 3:12 से 4:31, राहुकाल : दोपहर 3:00 से 4:30 बजे तक, दिशा शूल : आज उत्तर दिशा में दिशा शूल है। उत्तर दिशा की यात्रा से बचें। उपाय: यदि यात्रा आवश्यक हो तो गुड़, केला या काञ्जीबड़ा का सेवन कर शुभ शगुन के साथ यात्रा करें।

विशिष्ट योग, कुमार योग – रात्रि 12:07 बजे तक, भद्रा – दिन 3:18 बजे तक, व्रत / पर्व, लोहड़ी उत्सव , राशि: सायं 5:21 बजे तक – तुला, उसके बाद वृश्चिक, नक्षत्र: रात्रि 12:07 तक – विशाखा

तुला राशि का स्वभाव, तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं। इस राशि के जातक सौम्य, भावुक और कलाप्रिय होते हैं। इन्हें देश-विदेश घूमने का शौक होता है तथा स्वतंत्र रूप से कार्य करना पसंद करते हैं। एक स्थान पर लंबे समय तक टिके रहना इन्हें पसंद नहीं होता।

राशिफल

मेष ,आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यालय में आपकी मेहनत साफ नजर आएगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। परिवार में संपत्ति से जुड़ी चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचें। खानपान में थोड़ा सुधार करें।

वृषभ ,आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी है। वृषभ राशि के लोगों को फिलहाल, अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी। साथ ही आप सही या गलत का निर्णय लेने की क्षमता थोड़ी प्रभावित होगी। कोई पुराना खर्च सामने आ सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवनसाथी का भी पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन ,आज बातचीत और संवाद आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगी। अपनी बातों से आप लोगों को प्रभावित करेंगे।निर्णय लेने की क्षमता आज कमजोर रहेगी, इसलिए किसी भी बड़े निर्णय से बचें। कार्यस्थल पर परिस्थितियों को जैसा है वैसा ही रहने दें। क्योंकि, बदलाव करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। मित्रों और भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। मन चंचल रह सकता है, ऐसे में ध्यान करना लाभदायक रहेगा।

कर्क ,आज आप भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और तले-भुने भोजन से दूरी बनाए रखें। मन को शांति देने के लिए शिवजी की उपासना करना लाभकारी रहेगा

सिंह ,आज मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नेतृत्व क्षमता निखरेगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। नए अवसर अपनाने से न हिचकें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अहंकार से बचें, नहीं तो रिश्तों में दूरी आ सकती है। देर रात भोजन न करें।

कन्या , जातकों को सलाह है कि कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। दूसरों के विवादों में पड़ने से बेहतर है कि अपने कार्य पर ध्यान दें। आपको सलाह है कि अनैतिक कार्य करने से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। आज काम का दबाव अधिक रह सकता है, लेकिन समझदारी से आप सब संभाल लेंगे। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। व्यस्त दिनचर्या में आराम भी जरूरी है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

तुला ,आज रिश्तों के लिहाज से दिन अच्छा है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। साझेदारी के कार्यों में लाभ हो सकता है। कला, फैशन और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। निवेश से अचानक धन लाभ होने की संभावना बन रही है। शाम के समय हल्का तनाव हो सकता है, किसी भरोसेमंद मित्र से बात करें।

वृश्चिक, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी भी विवादास्पद चर्चा से दूर रहें। शत्रु बाहुल्य क्षेत्रों में सतर्क रहें. बड़े निवेश या यात्रा से बचें। महिलाओं को पति-पुत्र की चिंता रहेगी। व्यापारियों को साझेदारी में धोखे की आशंका है। आज का दिन शत्रु-रोग-विवाद त्रिकोण से ग्रस्त रहेगा। इन सबसे बचने को लाल वस्त्र धारण करें। गाय के घी में सिंदूर गलाकर हनुमान जी को अर्पित करें। वाल्मीकि रामायण के सुंदरकांड, पंचमुखी हनुमान कवच और दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें। ये उपाय अशुभ ग्रह प्रभाव को कम करेंगे और शुभ फल प्रदान करेंगे। आज धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी है। बेवजह की बहस से बचें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कुछ लोग आपके खिलाफ सोच सकते हैं, सतर्क रहें। ध्यान और योग लाभ देगा।

धनु ,आज भाग्य आपका साथ देगा। नई योजना शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। आज थोड़ा सतर्कता के साथ बरतने की जरूरत है। क्योंकि, कामकाज से संबंधित नए विचार दूसरों के साथ साझा करेंगे। वह आपकी कामकाज में मदद कर सकते हैं।यात्रा के योग बन सकते हैं। छात्रों के लिए समय अच्छा है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। अपने लिए समय निकालें और जंक फूड से दूर रहें।

मकर ,आज आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। करियर में उन्नति के संकेत हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नए अवसर सामने आएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह निभाएंगे। आपको सलाह है कि व्यर्थ के विवाद से बचें। ऐसा करना आपके मान सम्मान के लिए जरूरी है। आज आपके खर्चों में काफी बढ़ोतरी हो सकती है।स्वास्थ्य का ध्यान रखें और पर्याप्त पानी पिएं।

कुंभ , आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। क्योंकि, आज कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, जो धन हानि का कारण बनेंगी। किसी बात को लेकर मन उदास हो सकता है और किसी न किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी हो सकती है। निवेश सोच-समझकर करें।

मीन , आज मन शांत और सकारात्मक रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। दिन व्यापार के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। सहयोगियों पर अंधा विश्वास करने से बचें सोच समझकर ही अपने निर्णय लें। धन संबंधी मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में भावनात्मक मजबूती आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आत्मसंतोष मिलेगा। खानपान संतुलित रखें।

 

 

 

Related posts

टीएचडीसी ने, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन व सरकार के मध्य छत्तीसगढ़ में 1400 मेगावाट पंप्ड स्टोरेज परियोजना के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

prabhatchingari

अभाविप ने सिद्ध किया की सेवा में निहित्त है सच्चा नेतृत्व : एस सोमनाथ

cradmin

श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से श्रद्धालु भावविभोर, किया अलौकिक रसपान

cradmin

शक्ति से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति : स्वामी रसिक महाराज

cradmin

उत्तराखंड की विरासत को नई पहचान देगा – भव्य रामलीला महोत्सव 2025

cradmin

गीता का कालातीत ज्ञान (गीता जयन्ती पर विशेष)- विवेक अत्रे

prabhatchingari

Leave a Comment