---Advertisement---

आज का पंचांग और राशिफल: किन राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, May 13, 2026 6:06 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

धनु और सिंह राशि वाले रहें सावधान, कर्क, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि का साथ देगा भाग्य, विक्रम संवत् – 2083, संवत्सर नाम – रौद्र, शक संवत् – 1948, अयन – उत्तरायण, ऋतु – ग्रीष्म, मास – प्रथम ज्येष्ठ (शुद्ध), पक्ष – कृष्ण, दिशा शूल – उत्तर दिशा में यात्रा से बचें।, राहुकाल – दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक।

तिथि एवं नक्षत्र, एकादशी तिथि दोपहर 1:30 बजे तक, इसके बाद द्वादशी तिथि।, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 12:18 बजे तक, तत्पश्चात रेवती नक्षत्र।, योग एवं करण, विष्कुम्भ योग रात्रि 8:55 बजे तक, इसके बाद प्रीति योग।, बालव करण दोपहर 1:30 बजे तक, तत्पश्चात कौलव करण।, विशेष योग एवं पर्व, राजयोग दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 12:18 बजे तक।, अपरा एकादशी व्रत, भद्रकाली एकादशी (पंजाब), जलक्रीड़ा एकादशी (उड़ीसा), पंचक एवं गंडमूल प्रारंभ रात्रि 12:18 बजे से।, ग्रह-गोचर, चंद्रमा पूरे दिन मीन राशि में रहेगा।, बुध ग्रह का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश दिन 11:44 बजे।, आज जन्म लेने वाले बच्चे,  जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मीन रहेगी। रात्रि 12:18 बजे तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र एवं इसके बाद रेवती नक्षत्र रहेगा। नामाक्षर दू, थ, झ, ञ, दे शुभ रहेंगे

 

मेष: आज खर्चों में वृद्धि और मानसिक व्यग्रता रह सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहें। निवेश में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृषभ: आर्थिक लाभ और खुशियों का दिन रहेगा। नौकरी और व्यापार में सफलता के संकेत हैं। पुराने निवेश से फायदा मिलेगा। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

मिथुन: कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। करियर में उन्नति के अवसर बनेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और करियर में तरक्की के योग बनेंगे। विदेश या लंबी यात्रा से लाभ संभव है। मानसिक तनाव कम होगा।

सिंह: आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें। विवाद और तनाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

कन्या: साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यापार में टीम वर्क लाभकारी रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

तुला: प्रतिद्वंद्वियों पर विजय मिलने के योग हैं। नौकरी में सम्मान और पदोन्नति की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और योजनाओं में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: विद्यार्थियों और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। निवेश और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

धनु: परिवारिक मामलों को लेकर तनाव रह सकता है। संपत्ति संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अनावश्यक बहस से बचें।

मकर: साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारिक मामलों में लाभ और नई संभावनाएं बनेंगी। छोटी यात्राएं लाभकारी साबित होंगी।

कुंभ: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। निवेश के लिए दिन शुभ माना जा रहा है।

मीन: दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। मानसिक चिंता बढ़ सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में मेहनत का सकारात्मक परिणाम भविष्य में मिलेगा। भगवान शिव की आराधना लाभकारी रहेगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment