Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

टुवर्ड्स ह्यूमैनिटी ग्रुप ने हिमालयन वॉरियर्सों ने चलाया अपनी प्रकृति अभियान

*टुवर्ड्स ह्यूमैनिटी ग्रुप चमोली के हिमालयन वॉरियर्सों ने चलाया अपनी प्रकृति अभियान*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
टुवर्ड्स ह्यूमैनिटी ग्रुप चमोली के ‘हिमालयन वॉरियर्स’ ने रविवार के दिन अपने प्रैक्टिस पेपर के आयोजन के बाद ‘अपनी प्रकृति अभियान’ के तहत गोपेश्वर नगर के गैस गोदाम के समीप बने प्रतीक्षालय के इर्द-गिर्द सफाई कार्यक्रम चलाया।
प्रतीक्षालय में सुबह-शाम आराम फरमाने वाले प्रकृति प्रेमियों ने हिमालय वॉरियर्सों को फिर एक बार गिफ्ट के तौर पर लगभग 300 से 400 शराब की बोतलें दी, जो उन्होंने प्रतीक्षालय के आस-पास पीकर फेंकी हुई थी। साथ ही उन्होंने बीयर के केन व बिसलेरी की बोतलों के साथ कुरकरे, लेज भी उपयोग कर प्रतीक्षालय के आस-पास फेंके हुए थे, जिसे हिमालय वॉरियर्सों द्वारा इस उम्मीद से सड़क के किनारे एक स्थान पर इकट्ठा कर रखा कि वे प्रकृति प्रेमी अगर इस सड़क से गुजरे तो अपनी करतूत को निहार कर अपने को स्वयं से घृणित या गौरवान्वित महसूस करें। वैसे हमने नगरपालिका के पार्षद को फोनकर कूड़े को उठाने के लिए गाड़ी भेजने के लिए संदेश पहुंचा दिया था।
साथ ही उन सभी आराम फरमाने वाले महानुभावों से विनती है कि वे अपने कूड़े कचरे की व्यवस्था स्वयं करें, यूहीं प्रकृति को अपने स्वयं के आनंद व पिकनिक मनाने के चलते नुकसान न पहुंचाएं।
हिमालयन वॉरियर्सों की ओर से ‘अपनी प्रकृति अभियान’ प्रत्येक रविवार को गोपेश्वर नगर के किसी भी गंदे एरिया वाले हिस्से में चलाया जाता है, जिससे की गोपेश्वर नगर स्वच्छता का एक बेमिसाल आईना बन सके।

Related posts

महिंद्रा कोचिंग ने सरकारी नौकरी में चयनित बच्चों को किया सम्मानित

prabhatchingari

हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर सीएम धामी के सख्त निर्देश – राज्य में बनेगी सख्त एसओपी

cradmin

नशा मुक्त भारत अभियान” का उत्तराखंड में शुभारम्भ किया

prabhatchingari

संतों के आशीर्वाद से समाज में आती है सकारात्मक ऊर्जा : मुख्यमंत्री धामी

cradmin

चमोली में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, तीन मासूम बच्चों से उठा माँ का साया

cradmin

फ्री यात्रा के नाम पर चल रहा “बड़ा खेला”वरिष्ठ नागरिकों का रोडवेज बस चालकों पर फूटा गुस्सा…

prabhatchingari

Leave a Comment