Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

दो दिन का विशेष सत्र राज्य की जनता के साथ सरकार का भद्दा मज़ाक -करण माहरा

 

देहरादून। 9 नवंबर को उत्तराखंड अपना 25वा स्थापना दिवस मनाने जा रहा है और सरकार की तरफ से इसको रजत जयंती के रूप में मनाया जा रहा है उससे पहले 3 और 4 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है जिसमें राज्य स्थापना से लेकर अब तक 25 वर्षों के विकास पर चर्चा होनी है इसको लेकर उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने राज्य सरकार पर ज़ोरदार हमला किया है करण माहरा ने कहा कि 2 दिन का विशेष सत्र राज्य की जनता के साथ सरकार का भद्दा मज़ाक है।

मीडिया से बात करते हुए करण माहरा ने कहा कि दो दिन के विशेष सत्र में चर्चा हो पाना संभव नहीं है राज्य सरकार जनता के सवालों का जवाब देने में सक्षम नहीं है सरकार को चाहिए था कम से कम 9 नवंबर तक सत्र चलाना चाहिए था 3 ओर 4 नवंबर को सत्र बुलाया गया है इसमें कैसे राज्य के मुद्दे उठाए जा सकते है हमारे सभी विधायकों के पास राज्य के तमाम मुद्दों को लेकर सवाल है लेकिन उनको पूछने का मौका ही नहीं मिलेगा और सत्ता पक्ष के विधायक भी सवाल पूछना चाहते है लेकिन सरकार के पास किसी भी सवाल का जवाब नहीं है।

उन्होंने कही राज्य भयंकर आपदा आई, महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है राज्य से ना जाने कितने बच्चे गायब हो रहे है इसका जवाब भी सरकार को देना चाहिए।

साथ ही करण माहरा ने कहा कि बीजेपी की त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार में एक इंवेस्टर समिट हुआ था वहीं पुष्कर सिंह धामी की सरकार में भी इंवेस्टर्स समिट हुआ उसमें कितने उद्योग लगाए गए है और कितने लोगो को रोज़गार मिला है उसका सरकार को श्वेत पत्र भी जारी करना चाहिए।

Related posts

BIS ने पेश किया घरेलू एडॉप्टर्स का नया मानक IS 19174 : 2025

cradmin

मुख्यमंत्री ने पंचायती वन निर्देशिका 2023 का किया विमोचन…….

prabhatchingari

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत न्याय पंचायत केन्द्र बमोथ की रानौं व सूगी ग्राम पंचायत हुई बैठक

cradmin

आपदा से निपटने की तैयारी को सुदृढ़ करने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

cradmin

मुख्यमंत्री ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू के पर्व पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

prabhatchingari

महाराज ने सिद्धेश्वर मंदिर में साफ सफाई के बाद पूजा अर्चना की

prabhatchingari

Leave a Comment